शाह ने ‘वोट चोरी’ और ‘वोट रेवड़ी’ की बदौलत की 160 सीटों की बात, साजिश नाकाम होगी: कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 160 से अधिक सीटें जिताने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह की अपील को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि शाह “वोट चोरी” और “वोट रेवड़ी” की बदौलत ऐसी उम्मीद कर रहे हैं लेकिन राज्य की जागरुक जनता इस साजिश को नाकाम कर देगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि बिहार में महागठबंधन जीतेगा और इसका सबसे पहला झटका दिल्ली में महसूस होगा।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “शिक्षा जगत में, वीसी का मतलब कुलपति होता है। स्टार्ट-अप की दुनिया में वीसी का मतलब वेंचर कैपिटल होता है। सेना में वीसी का मतलब वीर चक्र होता है। लेकिन अब हमारे पास एक नए तरह का वीसी है जो हमारी राजनीति को परिभाषित कर रहा है। वो है वोट चोरी।” उन्होंने दावा किया कि इस “वोट चोरी” सूत्रधार ने बिहार में वीसी के लक्ष्य का खुलासा कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ केंद्रीय गृह मंत्री ने पूरे विश्वास के साथ घोषणा की है कि राजग को 243 में से 160 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। उन्हें उम्मीद है कि वीसी और वीआर (वोट रेवड़ी) मिलकर यह परिणाम लायेंगे। बिहार की राजनीतिक रूप से सबसे जागरुक जनता इन षडयंत्रों को परास्त करेगी। बिहार में महागठबंधन जीतेगा और इसका सबसे पहले झटका नई दिल्ली में महसूस किया जाएगा।” 

Leave a Reply

Next Post

चेन्नई में एक्टर विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी… करूर हादसे से जुड़ा विवाद गहराया!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 29 सितंबर 2025। अभिनेता-राजनेता विजय को रविवार को उनके चेन्नई स्थित नीलांकरै आवास पर बम की धमकी मिली। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, मौके पर बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की तैनाती की गई और पूरे घर की गहन तलाशी ली गई।यह घटना […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग