छात्राओं ने सैनिकों के लिए बनाई राखी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उज्जैन, 21 अगस्त 2026। एक हाथ में राखी, दूसरे हाथ में भाइयों के लिए पत्र और दिल से आशीर्वाद… आज ऐसा ही नजारा उज्जैन के एक स्कूल में दिखाई दिया। यहां छात्राओं ने देश की सरहद पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए खुद राखियां तैयार कीं और उनके प्रति अपने मन के भावों को पत्र में लिखने के साथ ही इन्हें सभी के सामने व्यक्त भी किया। रक्षाबंधन के साथ देश प्रेम के ऐसे अनोखे कार्यक्रम का आयोजन क्षीरसागर स्थित एसके साई कृपा हायर सेकेंडरी स्कूल में किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्राओं ने सहभागिता करते हुए देश की सरहद पर तैनात भाइयों के लिए राखियां और पत्र भेजे।

‘एक राखी जवानों के नाम’
स्कूल के प्राचार्य एन.एस. पवार ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि डाक विभाग के माध्यम से चलाए जा रहे ‘एक राखी जवानों के नाम’ अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने सैनिक भाइयों के लिए न सिर्फ राखियां बनाईं, बल्कि उनके लिए पत्र लिखकर मन की भावनाएं भी व्यक्त कीं। स्कूल के प्राचार्य एन.एस. पवार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति के संस्कार जगाना और सीमा पर तैनात जवानों तक यह संदेश पहुंचाना था कि पूरा देश उनके त्याग का सम्मान करता है। छात्राओं के हाथों से लिखे ये पत्र और रेशमी डोरे केवल एक धागा नहीं, बल्कि उस निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक हैं, जो सरहद की दूरी को मिटाकर हर एक जवान को अपने परिवार का अहसास कराता है।

‘सैनिक भैया के नाम आपकी वीरा का सलाम’
सैनिक भाइयों के लिए राखी बनाने के साथ ही छात्राओं ने उनके लिए पत्र भी लिखे। इन पत्रों को आकर्षक रूप से सजाने के साथ ही छात्राओं ने उन पर अलग-अलग स्लोगन भी लिखे। एक छात्रा ने ‘सैनिक भैया के नाम आपकी वीरा का सलाम’ लिखा, तो वहीं ‘हैप्पी रक्षाबंधन… मेरे प्यारे सैनिक भाई’ भी पत्र पर लिखा गया। इन पत्रों पर छात्राओं ने राखी और भाई-बहन के फोटो भी बनाए। छात्राओं ने अपने संदेशों के जरिए सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और देशभक्ति की भावना व्यक्त की।

Leave a Reply

Next Post

जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में बेशुमार काला धन खपाया

शेयर करेसांसद-विधायक निधि का भी इस्तेमाल इंडिया रिपोर्टर लाइव रामपुर, 21 अगस्त 2026। रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिजनों के नियंत्रण वाले जौहर ट्रस्ट द्वारा बनवाए गए जौहर विश्वविद्यालय में बड़े पैमाने पर काले धन को खपाया गया था। जौहर यूनिवर्सिटी, ट्रस्ट के पदाधिकारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और […]

You May Like

बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण....|....जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान....|....‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति....|....छत्तीसगढ़ में जंगलराज जैसे हालात, अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं गृहमंत्री इस्तीफा दे - कांग्रेस....|....गलती करे विभाग और सजा भुगते कर्मचारी? वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है - कांग्रेस....|....पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है - कांग्रेस....|....मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत....|....सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी....|....दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक्शन....|....11 सूत्री मांगों को लेकर 33 जिलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन