सालेह का बयान: आईएस-के का तालिबान और हक्कानी नेटवर्क से संबंध, पाक की पनाह में मौजूद आतंकी रच रहे साजिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 27 अगस्त 2021। खुद को अफगानिस्तान का कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरुल्ला सालेह ने शुक्रवार को तालिबान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट- खुरासान प्रांत (आईएस-के) के तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के साथ संबंध हैं। खासकर उनसे जो काबुल से अपना काम कर रहे हैं। सालेह ने इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह (आईएसआईएस) के साथ संबंधों से इनकार करने के लिए तालिबान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह क्वेटा शूरा पर पाकिस्तान के इनकार के जैसा ही है। 

सालेह ने एक ट्वीट में कहा कि हमारे पास मौजूद हर सबूत से पता चलता है कि आईएस-के की जड़ें काबुल में सक्रिय तालिब और हक्कानी नेटवर्क में हैं। तालिबान का आईएसआईएस के साथ संबंधों से इनकार करना उसी तरह है जैसा पाकिस्तान का क्वेटा शूरा से इनकार करना। उन्होंने पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि तालिबों ने अपने मास्टर से बहुत कुछ सीखा है।

पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए

इससे पहले सालेह ने पाकिस्तान को आतंकवादी कारखानों और एजेंसियों को पनाह देने का दोषी ठहराया था। उन्होंने कहा था कि यहीं से अफगानिस्तान में अराजकता पैदा करने के लिए तालिबान को विस्फोटक और हथियार मुहैया कराए गए। उन्होंने कहा कि क्वेटा शूरा अपनी योजनाओं को लागू करने के लिए पाकिस्तानी सेना के दूसरे रूप के अलावा और कुछ नहीं है।

हताहतों के आंकड़े स्पष्ट नहीं

  • अफगानिस्तान में काबुल हवाईअड्डे के बाहर गुरुवार को हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने ली है। अपनी अमाक न्यूज एजेंसी पर साझा किए गए एक संदेश में समूह ने दावा किया है कि विस्फोटों में मारे गए और घायल लोगों की संख्या करीब 160 है। संदेश में एक व्यक्ति की तस्वीर भी शामिल है, जो यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि वह एक आत्मघाती हमलावर है।
  • वहीं, अफगान स्वास्थ्य अधिकारियों ने राजधानी काबुल में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मौतों के अलग-अलग आंकड़े बताए। इसमें मरने वालों का आंकड़ा 30 से 60 के बीच और घायलों का आंकड़ा 120 से 140 के बीच बताया गया। वहीं, तालिबान के प्रवक्ता ने कम से कम 13 नागरिकों के मारे जाने और 60 लोगों के घायल होने का दावा किया था।

बाइडन ने आईएस-के पर हमला बोला

पहला धमाका काबुल हवाईअड्डे के ऐबी गेट पर हुआ, जबकि दूसरा विस्फोट बैरन होटल के पास हुआ। मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका के पास यह मानने की कई वजह है कि काबुल हवाईअड्डे पर हुए हमलों के पीछे इस्लामिक स्टेट- खुरासान आतंकवादी समूह है। उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट- खुरासान ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के दौरान जेलों से रिहा होने के बाद अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के खिलाफ हमलों की योजना बनाई है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री जन-धन योजना के 7 साल पूरे, पीएम मोदी बोले- इसने भारत के विकास की गति बदल दी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अगस्त 2021। आज प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के सात साल पूरे हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) के सात साल पूरे होने के अवसर पर शनिवार को कहा कि इस पहल ने ना सिर्फ भारत के विकास की गति […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार