काबुल में कार बम विस्फोट में सात की मौत, 10 लोग घायल

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल: काबुल में बुधवार को सुबह भीड़-भाड़ वाले इलाके में एक छोटी वैन में विस्फोट हुआ जिसके कारण चार विदेशी नागरिकों समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और और दस घायल हो गए। आतंरिक मंत्रालय प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि बम का लक्ष्य एक कनाडाई सुरक्षा कंपनी गार्डावल्र्ड का वाहन था। उन्होंने बताया कि विस्फोट जिस स्थान पर हुआ वह काबुल हवाई अड्डे के उत्तर में है और आतंरिक मंत्रालय के पास है। 

रहीमी ने कहा, ‘‘विस्फोट के कारण हमारे सात लोग मारे गए और सुरक्षा कंपनी के चार विदेशी सदस्यों सहित दस लोग घायल हो गए।” रहीमी के अनुसार मृतक अफगान नागरिक थे। उन्होंने मारे गए विदेशी व्यक्तियों की नागरिकता की पुष्टि नहीं की। आतंरिक मंत्री मसूद अंदराबी ने कहा कि मृतकों में तेरह साल का एक बच्चा भी शामिल है। आंतरिक मंत्रालय के सूत्र ने बताया कि कार में एक आत्मघाती हमलावर ने यह विस्फोट किया। हमले की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है। गौरतलब है कि शहर में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही सक्रिय हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में भीषण ट्रेन हादसा, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

शेयर करेढाका। बांग्लादेश के ब्रह्मनबरिया जिले में मंगलवार को दो ट्रेनों के बीच टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने अपनी रिपोर्ट में ब्रह्मनबरिया के उपायुक्त हयात-उद-दौला खान के हवाले से कहा कि सिलहट से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल