प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर EOW का छापा, एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सतना 01 मई 2022। रीवा ईओडब्लू ने सतना जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के घर में छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई में वैज्ञानिक के पास से अब तक एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है।  जानकारी के अनुसार रीवा EOW की टीम ने रविवार सुबह 5:00 बजे सतना जिले के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक के पद पर पदस्थ सुनील कुमार मिश्रा के मारुति नगर में स्थित घर में छापेमार कार्रवाई की। शुरुआती कार्रवाई में 30 लाख रुपये नगद, 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और स्मार्ट सिटी से लगा हुआ 7 एकड़ का एक फार्म हाउस होने का खुलासा हुआ है। कार्रवाई में अब तक एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है, फिलहाल ईओडब्लू की कार्रवाई जारी है, अनुमान लगाया जा रहा है कि वैज्ञानिक के पास से और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है।

वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा ने अब तक की अपनी सरकारी नौकरी के दौरान महज 30 से 35 लाख रुपये की ही सैलरी पाई है, बावजूद इसके अभी तक उनके पास से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। EOW के टीआई मोहित सक्सेना, प्रवीन चतुर्वेदी सहित 25 सदस्यीय टीम वैज्ञानिक के घर में जारी कार्रवाई में शामिल है। ईओडब्लयू की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ईओडब्ल्यू को वैज्ञानिक सुनील कुमार मिश्रा की बेनामी संपत्ति की शिकायत मिली थी।

Leave a Reply

Next Post

केरल: मुस्लिम विरोधी बयान देने वाले पूर्व कांग्रेस नेता अरेस्ट, कहा था- ये रेस्त्रां में नपुंकस बनाने की चाय पिलाते हैं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव तिरुवनंतपुरम 01 मई 2022। केरल के वरिष्ठ राजनेता पी.सी. जॉर्ज को मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए रविवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि तिरुवनंतपुरम स्थित फोर्ट थाने की पुलिस ने जॉर्ज को रविवार तड़के कोट्टायम जिले के एराट्टुपेट्टा […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक