सुशील मोदी ने सीएम नीतीश को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लड़िए चुनाव

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली/पटनाः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘फ्यूज्ड बल्ब’ करार दिया और उन्हें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी।

नीतीश का प्रभाव उनके राज्य तक ही सीमित: सुशील मोदी
बिहार के मुख्यमंत्री के इस महीने के अंत में वाराणसी में रैली करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सदस्य मोदी ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार एक फ्यूज्ड बल्ब हैं, जो टिमटिमा सकता हैं, लेकिन कभी रोशनी नहीं फैला सकता।” उन्होंने कहा, ‘‘वह मध्य प्रदेश में अपने उम्मीदवारों को नहीं जिता सके… उनका प्रभाव उनके राज्य तक ही सीमित है। वह अखिलेश यादव की वजह से रैली कर रहे हैं… हिम्मत हो तो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़िए। अरविंद केजरीवाल लड़ने आए और भाग गए।” प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से सांसद हैं। 

नीतीश कुमार की कोई ‘विश्वसनीयता’ नहीं: गिरिराज सिंह
वहीं केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की कोई ‘विश्वसनीयता’ नहीं है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री को आधुनिक ‘कामसूत्र’ का निर्माता बताया। उन्होंने कहा, ‘‘नीतीश कुमार की कोई विश्वसनीयता नहीं है, वह क्या भूमिका निभाने जा रहे हैं? बिहार में भी उनकी कोई भूमिका नहीं बची है। सार्वजनिक जीवन में उनकी भूमिका उस दिन खत्म हो गई जब उन्होंने बिहार विधानसभा में महिलाओं का अपमान किया और कामसूत्र के नए निर्माता बन गए।” 

Leave a Reply

Next Post

पाक की शह पर ओआईसी के मुस्लिम देशों ने अनुच्‍छेद 370 के फैसले पर उगला जहर, भारत ने दिया करारा जवाब

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुबई 14 दिसंबर 2023। कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाने के मुद्दे पर चीन की प्रतिक्रिया के बाद अब मुस्लिम देशों के संगठन का भी विवादित रिएक्शन सामने आया है।  इस्‍लामिक देशों के संगठन  ओआईसी ने अनुच्‍छेद 370 को हटाने को  सही ठहराने के सुप्रीम कोर्ट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल