पीएम मोदी की चीन यात्रा: एससीओ समिट में आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख, राजनाथ सिंह बोले- कूटनीति की मिसाल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान और चीन की चार दिवसीय विदेश यात्रा सोमवार शाम को समाप्त हो गई। चीन में उन्होंने 31 अगस्त से एक सितंबर तक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी की इस यात्रा को भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और कूटनीतिक कौशल का प्रतीक बताया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा ने भारत और एससीओ के रिश्तों को और मजबूती दी है। ये भारत की वैश्विक स्थिति को और मजबूत करेगी।

आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख
बता दें कि एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाए। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए आतंकवाद के वित्तपोषण और कट्टरपंथ पर ठोस कार्रवाई की बात कही। इसके साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात में दोनों नेताओं ने माना कि भारत और चीन प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि विकास भागीदार हैं। दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए। उन्होंने आपसी सम्मान और स्थिर रिश्तों की वकालत की।

रूस से भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति
रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस सहयोग वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने मालदीव, नेपाल, लाओस, वियतनाम, आर्मेनिया और तुर्कमेनिस्तान जैसे देशों के नेताओं से भी मुलाकात की और सुरक्षा, संपर्क और अवसर जैसे मुद्दों पर सहयोग को बढ़ाने की बात कही।

जापान यात्रा भी रही सफल
गौरतलब है कि इससे पहले 29-30 अगस्त को पीएम मोदी ने जापान का दौरा किया था, जहां उन्होंने भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही।

Leave a Reply

Next Post

मराठा आरक्षण आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर खेली कबड्डी; ट्रैफिक जाम के चलते पैदल चलकर हाईकोर्ट पहुंचे जज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 02 सितंबर 2025। मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर सोमवार को लगातार चौथे दिन मनोज जरांगे की भूख हड़ताल जारी रही। फलस्वरूप ये आंदोलन दिन-प्रतिदिन बड़ा और भयावह रूप लेता हुआ दिख रहा है। कारण है कि इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए हजारों लोग महाराष्ट्र […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग