मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 8 दिसम्बर 2020। मुख्य सचिव छ.ग. शासन अमिताभ जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सुब्रत साहू, खाद्य विभाग के सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह एवं अन्य विभागों के सचिव मौजूद थे। एनआईसी के काॅन्फ्रेंसिंग रूम में संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग, आईजी दिपांशु काबरा, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में मुख्य सचिव ने किसानों के समस्याओं के निराकरण के लिए 112 हेल्पालाईन की सेवा और इस हेल्पलाईन नंबर के व्यापक प्रचार प्रसार के संबंध में निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की दृष्टि से सूचना तंत्र को मजबूत बनाने, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले गंभीर अपराधों मंे त्वरित कार्यवाही एवं पुख्ता विवेचना के संबंध में निर्देश दिया गया। चिटफंड कम्पनी की धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरणों की विवेचना त्वरित गति से करने और पीड़ितों को प्राथमिकता से राहत दिलाने के निर्देश दिये गये।

अवैध शराब के नेटवर्क को ध्वस्त कर शासन के राजस्व वृद्धि के लिए प्रयास, अवैध खनिज उत्खनन, भण्डारण के मामले में कमी लाने, ओव्हर लोडिंग वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही, सड़क दुर्घटना में मृत्यु एवं घायलों की संख्या में कमी लाने के प्रयास, बीमा कवर्ड लोगांे के दुर्घटना में मृत्यु पर शत प्रतिशत क्लेम का लाभ दिलाने, लोक सेवा गांरटी अधिनियम की सेवा समय सीमा में प्रदान करने, कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम हेतु अधिक से अधिक जांच, स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान, धान खरीदी, बारदाना की उपलब्धता, राजस्व से संबंधित मामले, पट्टा वितरण एवं नवीनीकरण, स्वस्थ भारत मिशन, नगरीय निकायों की सफाई व्यवस्था आदि की समीक्षा की एवं दिशा निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को आदेश, डिजास्टर मैनेजमेंट कानून के तहत आदेश मिले तभी घर के बाहर कोविड का पोस्टर लगाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 दिसंबर 2020। कोरोना के मरीजों और संदिग्धों को होम क्वारैंटाइन किए जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाया। अदालत ने कहा कोई भी राज्य कोविड-19 मरीजों के घरों के आगे क्वारैंटाइन का पोस्टर नहीं लगाना चाहिए। अगर […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही