भोजपुर में ताजिया जुलूस के दौरान पथराव: दोनों ओर से चले ईंट-पत्थर; 6 पुलिस वाले समेत 12 लोग घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोजपुर 08 सितम्बर 2023। बिहार के भोजपुर में गुरुवार रात ताजिया जुलूस के दौरान जमकर बवाल हुआ। ताजिया निकालने के दौरान एक ज्वेलरी शॉप की छत से भगवा झंडा लहराया गया। थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद ताजिया निकाल रहे लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। इसमें 6 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। ड्यूटी पर तैनात टाउन थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित 6 पुलिस वालों को भी चोट आई है। पुलिस ने ज्वेलरी शॉप के मालिक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने शराब पी रखी थी। एक भगवा झंडा भी बरामद किया गया है। ये पूरा विवाद आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के शीश महल चौक पर हुआ। जहां गुरुवार रात एक ज्वेलरी दुकान की छत से असामाजिक तत्वों ने नीचे खड़ी महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया। इसके बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दूसरे तरफ से भी पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई।

पत्थरबाजी के दौरान ताजिया जुलूस देखने आईं महिलाएं, बच्चे सहित सभी लोग दौड़कर इधर-उधर भागने लगे। देखते ही देखते आसपास के इलाके में सन्नाटा छा गया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों का आक्रोश भड़क उठा।

घटना की सूचना मिलते ही भोजपुर डीएम राज कुमार, एसडीएम ज्योति नाथ सहदेव, एसपी प्रमोद कुमार और एएसपी चंद्र प्रकाश मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य है। वहीं मामूली रूप से घायल सभी पुलिस कर्मियों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। चेहल्लुम के मौके पर गुरुवार की रात शहर के कई इलाकों से ताजिया जुलूस निकाला गया था। जिसे देखने के लिए शहर के सभी जगहों की महिलाएं, बच्चे और अन्य लोग शीश महल चौक पर इकट्ठे हुए थे। जैसे ही ताजिया जुलूस शीश महल चौक होते हुए गोपाली चौक की ओर बढ़ रहा था। उसी दौरान शीश महल चौक स्थित ज्वेलरी दुकान की छत पर मौजूद चार की संख्या में असामाजिक तत्वों ने पहले झंडा दिखाया, उसके बाद ताजिया जुलूस के ऊपर पथराव कर दिया।

बेटी के साथ ताजिया देखने आया था..सिर पर ईंट लगी

स्थानीय थाना क्षेत्र के काजी टोला मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद फैसल अली ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ताजिया जुलूस दिखाने के लिए शीश महल चौक पर आया था। शीश महल पर लगे ठेले से नारियल की मिठाई खरीद रहा था। तभी अचानक उसके सिर पर ईंट आ गिरी। जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी और बच्चे को फौरन घर पहुंचाया। उसने मोहल्ले में ही स्थित निजी क्लीनिक में अपना इलाज कराया। बाद में मोहम्मद फैसल अली भोजपुर एसपी को अपनी हालत दिखाने पहुंचे और उनसे इस मामले पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

एसपी ने पूरे मामले में क्या कहा

इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार रात ताजिया जुलूस समाप्त होने वाला था और सब शांतिपूर्ण चल रहा था। जैसे ही ताजिया जुलूस शीश महल चौक पहुंचा और जुलूस खत्म होने की कगार पर था। तभी शीश महल चौक पर स्थित मोहिनी ज्वेलर्स की छत के ऊपर कुछ लड़के थे। उन्होंने ताजिया जुलूस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही हमारा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। साथ ही सभी ताजिया जुलूस यहां से विसर्जन के लिए चले गए हैं।

एसपी ने कहा कि पुलिस उन लोगों को चिह्नित कर रही है, जिसने मोहनी ज्वेलर्स के ऊपर से पत्थरबाजी की। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि इसमें जो भी लोग शामिल होगें उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीचे से पत्थर फेंकने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी और मोबाइल वीडियो के आधार पर उनकी पहचान कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

ज्ञानवापी में मसाजिद कमेटी ने रोका एएसआई सर्वे: 35वें दिन सर्वे का किया विरोध, कोर्ट से तारीख बढ़ाने के बाद कार्रवाई पर अड़े

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी 08 सितम्बर 2023। ज्ञानवापी में शुक्रवार को 35वें दिन ASI सर्वे का अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने विरोध किया। कोर्ट के आदेश आने तक सर्वे को रोकने की जिद पर अड़े कमेटी के सदस्यों ने ASI टीम को परिसर में अंदर नहीं जाने दिया। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं