फिल्म कोटेशन गैंग में जैकी श्रॉफ का दमदार अवतार

Indiareporter Live
शेयर करे

बिल्कुल नए लुक में आए नजर, सोशल मीडिया पर हर तरफ हुई चर्चा 

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 जनवरी 2023। जैकी श्रॉफ एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन और शैली के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब जैकी श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म कोटेशन गैंग को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं। हाल में इस फिल्म का टीजर जारी किया गया और जिसने आते ही इंटरनेट पर आग लगा दी है। इस टीजर में जैकी श्रॉफ एक बिल्कुल नए लुक में दिखाई दे रहे हैं। उनके इस लुक की हर तरफ खूब चर्चा हैं। यानी तमिल में अरण्य कंदम, कोचादइयां और बिगिल जैसी हिट फिल्में देने के बाद अब जैकी श्रॉफ कोटेशन गैंग में अपनी एक्टिंग का दम दिखाते नजर आएंगे। विवेक .के. कन्नन द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रियल गैंग पर आधारित है जो केरल से संचालित होता है।   फिल्म के टीजर में जैकी श्रॉफ के इंटेंस और दमदार लुक ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। ऐसे में सभी कोटेशन गैंग के साथ यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि फिल्म में वो और क्या सब दर्शकों के सामने पेश करने वाले है। हालांकि फिल्म के सिर्फ टीज़र भर ने दर्शकों को इस तरह की प्रत्याशा में छोड़ दिया है और अब सभी सिल्वर स्क्रीन्स पर फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहें है।      वैसे जैकी श्रॉफ ने दशकों से अपनी शानदार प्रदर्शन से लोगों को इम्प्रेस किया हैं। अभिनेता अपनी हर भूमिका को पूरी तरह से जीने के लिए जाने जाते हैं, और अब सभी जैकी श्रॉफ को इस नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं। कह सकते है कि उनकी पिछली सभी भूमिकाओं की तरह यह नया किरदार भी दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ता नजर आएगा।

Leave a Reply

Next Post

सेलेब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने रणविजय सिंघा के साथ नई सफोला सोया भुर्जी का अनावरण किया

शेयर करे अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 19 जनवरी 2023। भारत की प्रमुख एफएमसीजी कंपनियों में से एक मैरिको लिमिटेड ने आज एक अनूठे और पहले कभी न देखे गये स्‍नैक इट अप कुक-ऑफ इवेंट में नई सफोला सोया भुर्जी का अनावरण किया है। यह देश के 10 सबसे लोकप्रिय […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही