40 साल बाद जेद्दा में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्रा, भारत-सऊदी में होंगे 6 बड़े समझौते

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जेद्दा यात्रा के दौरान मंगलवार को भारत और सऊदी अरब के बीच कम से कम छह समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है तथा कुछ और समझौतों को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार देर रात बातचीत जारी रहेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मोदी शाम को सऊदी अरब के ‘क्राउन प्रिंस’ एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद के साथ अपनी बैठक के दौरान भारतीय हज यात्रियों के लिए कोटा सहित हज से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इन समझौतों में दोनों पक्षों द्वारा अंतरिक्ष, ऊर्जा, स्वास्थ्य, विज्ञान और वैज्ञानिक अनुसंधान, संस्कृति और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रियाद में सोमवार देर रात तक बैठकें जारी रहीं, जिसमें 12 से अधिक सहमति पत्रों पर चर्चा हुई। इनमें से कुछ पर आधिकारिक स्तर पर हस्ताक्षर किए जाने हैं।” सूत्रों ने बताया कि मोदी के आगमन से 24 घंटे पहले अतिरिक्त व्यापार, निवेश और रक्षा समझौतों को अंतिम रूप देने के प्रयास जारी थे। मोदी सऊदी अरब के ‘क्राउन प्रिंस’ मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर मंगलवार दोपहर को सऊदी पहुंचेंगे, जो 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली जेद्दा यात्रा होगी।

सऊदी अरब में भारतीय राजदूत सुहेल एजाज खान ने प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘भारत और सऊदी अरब के बीच संपर्क के मामले में जेद्दा एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है क्योंकि सदियों से जेद्दा दोनों देशों के बीच व्यापार के लिए बंदरगाह रहा है और यह मक्का का प्रवेश द्वार भी है। इसलिए जो कोई भी उमराह और हज के लिए आता है, वह जेद्दा में उतरता है और फिर मक्का जाता है।” राजदूत ने कहा, ‘‘हज एक बहुत ही महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थयात्रा है और भारत सरकार इसे बहुत महत्व देती है। अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय इसके लिए इंतजाम कर रहा है… द्विपक्षीय वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। सऊदी सरकार और भारत के बीच हज को लेकर हमेशा से बहुत अच्छा समन्वय रहा है। वर्ष 2025 के लिए भारत का हज कोटा 2014 में 136,020 से बढ़कर 175,025 हो गया है, जिसमें 122,518 तीर्थयात्रियों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। हालांकि, अनुबंध समझौतों में संयुक्त हज समूह संचालकों द्वारा देरी के कारण लगभग 42,000 भारतीयों के इस साल हजयात्रा करने की संभावना नहीं है। मोदी और ‘क्राउन प्रिंस’ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री की 2019 की यात्रा के दौरान स्थापित रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री भारतीय श्रमिकों को रोजगार देने वाली एक फैक्टरी का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को 2016 में सऊदी अरब के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को भेजा समन, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 22 अप्रैल 2025। तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार और बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर के पति महेश बाबू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्टर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा है। यह समन उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक हाई-प्रोफाइल केस में जारी […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां