स्वतंत्रता दिवस समारोह-2020 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

indiareporterlive
शेयर करे

विधानसभा अध्यक्ष कोरबा में करेंगे ध्वजारोहण
जिलों में मंत्रीगण एवं संसदीय सचिव करेंगे ध्वजारोहण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 रायपुर, 13 अगस्त 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन के लिए मंत्रिगणों एवं संसदीय सचिवों को नामांकित किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत कोरबा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार में, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में, वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया रायगढ़ में, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम बस्तर में, आबकारी मंत्री कवासी लखमा धमतरी में, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बालोद में, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही में तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करने के पश्चात मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

इसी प्रकार संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में, विकास उपाध्याय बेमेतरा में, रेखचंद जैन बीजापुर में, इन्द्रशाह मंडावी दंतेवाड़ा में, विनोद सेवनलाल चन्द्राकर गरियाबंद में, चिन्तामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में, कुंवर सिंह निषाद कांकेर में, शिशुपाल सोरी कोण्डागांव में, पारसनाथ राजवाड़े कोरिया में, सुश्री शकुंतला साहू मुंगेली में, गुरूदयाल सिंह बंजारे नारायणपुर में, श्रीमती अम्बिका सिंहदेव सूरजपुर जिले में एवं चन्द्रदेव प्रसाद राय सुकमा जिला मुख्यालय में आयोजित 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के बाद मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

मुखबिर की सूचना पर सारागांव पुलिस कर्मियों की बड़ी सफलता 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गया गिरफ्तार

शेयर करे मनी कुमार टंडन जांजगीर चांपा 14 अगस्त 2020 (इंडिया रिपोर्टर लाइव) जिले के सारागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत झर्रा नामक गांव में सारागांव पुलिस कर्मियों के द्वारा 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।  जांजगीर-चांपा जिले के अनेकों क्षेत्रों में नशीले पदार्थों […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग