चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लॉन्चिंग: 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद भारत ने आज शुक्रवार को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से बाहुबली रॉकेट LVM3-M4 से इसे स्पेस में भेजा गया है। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ अन्य वैज्ञानिकों के साथ मिशन कंट्रोल रूम में हैं। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।

14 जुलाई 2023 सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से पहले पीएम मोदी ने मिशन के लिए शुभकामनाएं दीं। भारत के स्पेस सेक्टर में 14 जुलाई 2023 की तारीख हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगी। हमारा तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा। चंद्रयान-3 मिशन के लिए शुभकामनाएं!

आदिपुरुष फिल्म के बजट से सस्ता चंद्रयान-3
चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है, जबकि हाल ही में आई फिल्म आदिपुरुष की कॉस्ट 700 करोड़ रुपए थी। यानी चंद्रयान-3 इस मूवी की कॉस्ट से करीब 85 करोड़ रुपए सस्ता है। इससे 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

चंद्रयान-2 से ये कितना अलग? 
चंद्रयान-2 के मुकाबले इस बार चंद्रयान-3 का लैंडर ज्यादा मजबूत पहियों के साथ 40 गुना बड़ी जगह पर लैंड होगा। लैंडर को सफलतापूर्वक चांद की सतह पर उतारने के लिए इसमें कई तरह के सुरक्षा उपकरणों को लगाया गया है। चंद्रयान-3 मिशन की थीम Science Of The Moon यानी चंद्रमा का विज्ञान है।   चंद्रयान-2 में जहां ऑर्बिटर, लैंडर और रोवर थे। वहीं, चंद्रयान-3 में प्रपल्शन मॉड्यूल, लैंडर और रोवर होंगे। चंद्रयान-3 का लैंडर+रोवर चंद्रयान-2 के लैंडर+रोवर से करीब 250 किलो ज्यादा वजनी है। चंद्रयान-2 की मिशन लाइफ सात साल (अनुमानित) थी, वहीं चंद्रयान-3 के प्रपल्शन मॉड्यूल को तीन से छह महीने काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। चंद्रयान-2 के मुकाबले चंद्रयान-3 ज्यादा तेजी से चांद की तरफ बढ़ेगा। चंद्रयान-3 के लैंडर में चार थ्रस्टर्स लगाए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

प्रिय नरेंद्र मोदी पेरिस में हार्दिक स्वागत! फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए हिंदी में किया ट्वीट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 जुलाई 2023। फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में शुक्रवार को आयोजित होने वाले फ्रांसीसी राष्ट्रीय दिवस समारोह में राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। फ्रांस का राष्ट्रीय दिवस या बैस्टिल […]

You May Like

भारत नेपाल बॉर्डर पर बेहोशी की हालत में मिला था नाबालिग, मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा....|...."विकसित भारत" केवल  नारा नहीं अगले 25 वर्षों का भविष्य: जयशंकर....|....भाजपा में शामिल होते ही बदले शेखर के सुर, कंगना की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा-यह मेरा फर्ज है....|....भारतीय उच्चायुक्त ने दी चेतावनी- कनाडा में सिख अलगाववादी समूह कर रहे ‘खतरे की बड़ी रेखा' पार....|....नक्सलियों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक वयक्ति गंभीर रुप से घायल....|...."पूर्व में रहने वाले चीनी तो दक्षिण के लोग दिखते हैं अफ्रीकी", सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल....|....श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जल्द होगा 'उत्तराखंड भवन' का निर्माण....|....निज्जर हत्या मामलाः कनाडा अदालत में अलग-अलग पेश किए गए तीनों भारतीय आरोपी....|....हैदराबाद में बारिश का कहर, घर की दीवार गिरने से चार साल के बच्चे समेत सात की मौत....|....आईपीएल में मैकगर्क के नाम एक और रिकॉर्ड, चहल टी20 में 350 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय बने