कांकेर सांसद मोहन मंडावी का आपत्तिजनक बयान पर महिला कांग्रेस का पलटवार : वंदना राजपूत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा है कि हाथरस कांड पर कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने अपराधी बचाव नीति को आगे बढ़ाने का काम किया है। मोहन मंडावी के बयान से स्पष्ट हो गया जो भाजपा को वोट दें वहीं देश में सुरक्षित रहेगा और जो भाजपा को वोट नहीं देगा उसके साथ दुष्कर्म की घटनायें, अत्याचार, लूटपाट जैसे अनेक घटनाएं हो सकती है।

बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा के सांसद मोहन मंडावी ने देश की बेटी का विभाजन कर रहे है। मोहन मंडावी जी कहते है कि हाथरस वाले लोग वोट नहीं दिये थे हाथरस तो भारत में आता है और भारत का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ है। इनको तो वोट दिये थे ना, तो क्यों अपराधी को संरक्षण देने में लगे है?

ऐसी बयानबाजी के लिये मोहन मंडावी को शर्म आनी चाहिए और तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिये। बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि मोहन मंडावी ने वहीं किया जो भाजपा का असली चरित्र है। अपराधी के पक्ष में खड़ा होना। दुष्कर्म जैसे घटनाओं को बनावटी बताकर उत्तरप्रदेश के सरकार योगी के असफलता को छुपाया जा रहा है।

भाजपा के नेता हमेशा से रेपिस्ट को बचाने कभी झंडे लेकर निकलते है तो कभी अपराधी को बचाने बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को बनावटी बताया जाता है। असली नकली बताया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री ने किया ग्राम भिंभौरी उप तहसील का शुभारंभ : मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 12 अक्टूबर 2020। प्रदेश के गृह, जेल एवं लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज बेरला तहसील के ग्राम भिंभौरी मे उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया। केबिनेट मंत्री ने भिंभौरी मे 32 करोड़ रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भुमिपूजन एवं लोकार्पण […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक