यू-डाईस प्लस में पूर्व संचालित विद्यालयों की एंट्री 15 सितम्बर और नवीन मान्यता वाले विद्यालय को 30 अगस्त तक अनिवार्य

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुरनगर 25 अगस्त 2020। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पूरे भारत के समस्त प्रकार के विद्यालयों का आंकड़ों का संकलन डाटा कंप्यूटर फॉर्मेट के माध्यम से सत्र 2020-21 से किया जा रहा है। पूर्व में यह कार्य स्कूलों से इस डाटा कंप्यूटर फॉर्मेट के माध्यम से डाटा संकलन कर इसकी एंट्री ऑफलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाता था। वर्तमान समय में यह एंट्री ऑफलाइन सॉफ्टवेयर से ना कराकर इसके लिए ऑनलाइन वेबसाइट नकपेमचसनेण्हवअण्पद  बनाया गया है। उपरोक्त एंट्री के आधार पर ही भारत सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार एवं जिले के द्वारा प्रभावी योजनाऐं बनाई जाती हैं एवं विभिन्न प्रकार की सुविधाए विद्यालयों को दी जाती हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एन. कुजूर ने बताया कि इस वेबसाइट में जशपुर जिले के समस्त विद्यालय शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त,केन्द्रीय विद्यालय,नवोदय विद्यालय, प्रयास विद्यालय, एकलव्य विद्यालय की एंट्री की जावेगी। समस्त विद्यालयों को  अपने विद्यालय की मूलभूत जानकारी दर्ज संख्या, शैक्षणिक स्टाफ, गैर-शैक्षणिक स्टाफ, अधोसंरचना की जानकारी, परीक्षा परिणाम, शाला-अनुदान जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी की एंट्री करनी है। पूर्व में संचालित विद्यालयों को इस वेबसाइट में डाटा कंप्यूटर फॉर्मेट सेक्शन में जाकर अपने विद्यालय स्तर के अनुसार प्रपत्र डाउनलोड करके इसे भरकर इसकी एंट्री  नकपेमचसनेण्हवअण्पद  वेबसाइट में करनी है। इस वेबसाइट में लॉगिन करने हेतु यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड आपके विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में डप्ै-ब्ववतकपदंजवत से प्राप्त करनी होगी।

नवीन विद्यालयों को यू-डाइस कोड प्राप्त करने हेतु विद्यालय को नकपेमचसनेण्हवअण्पद के वेबसाइट में डाटा कंप्यूटर फॉर्मेट जाकर अपने विद्यालय के स्तर अनुसार प्रपत्र डाउनलोड कर एवं अच्छी तरह भरकर अपने विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय में डप्ै-ब्ववतकपदंजवत के पास पूर्व संचालित विद्यालयों को 15 सितम्बर और नवीन मान्यता वाले विद्यालय को 30 अगस्त तक अनिवार्य रूप से जमा करना अनिवार्य होगा। उक्त दिनांक के पश्चात प्राप्त आवेदनों को स्वीकार्य नहीं किया जावेगा।

Leave a Reply

Next Post

इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने विराट कोहली

शेयर करेविराट कोहली एशिया की 40 टॉप सिलेब्रिटीज में शामिल हो गए।  इंडिया रिपोर्टर लाइव भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आधुनिक युग के सबसे सफल और सम्मानित क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी लोकप्रियता किसी सरहद को नहीं मानती। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनके लाखों-करोड़ों फैन्स […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं