इंस्टाग्राम पर 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स रखने वाले पहले एशियाई सेलिब्रिटी बने विराट कोहली

indiareporterlive
शेयर करे

विराट कोहली एशिया की 40 टॉप सिलेब्रिटीज में शामिल हो गए। 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आधुनिक युग के सबसे सफल और सम्मानित क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी लोकप्रियता किसी सरहद को नहीं मानती। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। अपने जुनून और आक्रामकता के लिए जाने जाने वाले दिल्ली के इस क्रिकेटर ने एक और सफलता अर्जित कर ली है। इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के फॉलोअर्स का आंकड़ा 75 मिलियन पार कर गया है। ‘रन मशीन’ के नाम से मशहूर कोहली के इंस्टाग्राम पर फिलहाल फॉलोअर्स 75.6 मिलियन हैं। 

विराट कोहली के फेसबुक पर 36.9 और टि्वटर पर 37.3 फॉलोअर्स हैं। इसका अर्थ यह हुआ कि विराट के सभी नेटवर्किंग साइट पर लगभग 150 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 75.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ ही विराट पहले ऐसे एशियाई सिलेब्रिटी बन गए हैं, जिनके 75 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। 

विराट कोहली एशिया की 40 टॉप सिलेब्रिटीज में शामिल हो गए। हाल ही में उन्होंने प्रसिद्ध म्यूजिशियन कार्डी बी को पीछे छोड़ते हुए इस लिस्ट में 29वां स्थान हासिल किया था। गौरतलब है कि भारतीय कप्तान इंस्टाग्राम पर चौथे सबसे ज्यादा फॉलो करने वाले एथलीट हैं। वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेस्सी और नेयमार जूनियर से पीछे हैं। 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 238 मिलियन फॉलोअर्स हैं। संगीतकार और अभिनेत्री अराइना ग्रेंडे 199 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं। हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ‘द रॉक’ 194 मिलियन फॉलोअर्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

दिल्ली में जन्मे विराट कोहली तकरीबन छह महीने से ब्रेक पर हैं। कोरोना वायरस की वजह से मार्च से ही भारत में क्रिकेट गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई थीं। विराट ने आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ फरवरी में खेला था। अब वह आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलते दिखाई पड़ेंगे। आईपीएल 2020 इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। आईपीएल के दुबई,आबू धाबी और शारजाह में तीन वेन्यू पर खेले जाएंगे। 

विराट कोहली के नेतृत्व में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) 22 अगस्त को यूएई पहुंच चुकी है। टीम जरूरी क्वारंटाइन में सात दिन का वक्त गुजार रही है। इसके बाद टीम अभ्यास शुरू होगा। विराट अबतक आईपीएल के 177 मैचों में 37.8 की औसत से 5412 रन बना चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

व्यापारियों की समस्याओं से अवगत होने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक पहुंचे अस्थाई सब्जी बाजारों में

शेयर करेराष्ट्रीय राजमार्ग गीदम रोड में लगा रहे अस्थाई सब्जी मार्केट के लिए मिशन कम्पाउंड ग्राउड में व्यवस्था करने के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 26 अगस्त 2020। कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा आज बुधवार 26 अगस्त को जगदलपुर शहर अस्थाई सब्जी मार्केटों की व्यवस्था का जायजा […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए