CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च

Indiareporter Live
शेयर करे

LED टेक्नोलॉजी से स्मार्ट हुआ क्रेडिट अनुभव

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अप्रैल 2026। डिजिटल पेमेंट्स के बदलते दौर में CheQ और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भारत का पहला को-ब्रांडेड LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च कर एक नई मिसाल पेश की है। यह इनोवेटिव कार्ड टैप-टू-पे के दौरान इन-बिल्ट LED के साथ जल उठता है, जो NFC तकनीक के जरिए बिना बैटरी के काम करते हुए यूज़र्स को तुरंत विज़ुअल कन्फर्मेशन देता है। यह कार्ड न केवल पेमेंट को अधिक इंटरैक्टिव बनाता है, बल्कि रिवॉर्ड्स को भी एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाकर यूज़र्स को आसान और उपयोगी अनुभव प्रदान करता है। CheQ ऐप के जरिए 28 अप्रैल 2026 से इसके लिए आवेदन शुरू होंगे।

CheQ के फाउंडर और CEO आदित्य सोनी कहते हैं, “हमने क्रेडिट कार्ड को सिर्फ पेमेंट टूल नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और रिवॉर्ड-ड्रिवन अनुभव के रूप में रीइमैजिन किया है। वहीं AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के MD और CEO संजय अग्रवाल का कहना है, “यह साझेदारी नए दौर के ग्राहकों के लिए इनोवेशन और वैल्यू का बेहतरीन संगम है। LED तकनीक और सरल रिवॉर्ड सिस्टम के साथ यह कार्ड भारत में डिजिटल क्रेडिट के भविष्य की नई दिशा तय करता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Next Post

‘सैयारा’ के बाद फिर धड़केगा अहान–अनीत का दिल 

शेयर करेअहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल अहान और अनीत फिर देंगे रोमांटिक सरप्राइज (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 17 अप्रैल 2026। भारतीय सिनेमा में रोमांस की नई परिभाषा गढ़ने वाली सुपरहिट ‘सैयारा’ की टीम एक बार फिर साथ आकर दिलों को छू लेने वाली कहानी रचने जा रही […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान