‘सैयारा’ के बाद फिर धड़केगा अहान–अनीत का दिल 

Indiareporter Live
शेयर करे

अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

अहान और अनीत फिर देंगे रोमांटिक सरप्राइज

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 17 अप्रैल 2026। भारतीय सिनेमा में रोमांस की नई परिभाषा गढ़ने वाली सुपरहिट ‘सैयारा’ की टीम एक बार फिर साथ आकर दिलों को छू लेने वाली कहानी रचने जा रही है। मोहित सूरी, अक्षय विधानी और यशराज फिल्म्स के बैनर तले जेन-जी के चहेते सितारे अहान पांडे और अनीत पड्डा फिर एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। ‘सैयारा’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता—भारत में 338 करोड़ नेट और दुनिया भर में करीब 580 करोड़ ग्रॉस—ने इसे सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि युवाओं के दिलों में बस जाने वाला पॉप कल्चर मूवमेंट बना दिया था। अब यही टीम एक नई, अनटाइटल्ड फिल्म के जरिए उसी जादू को और गहराई के साथ दोहराने की तैयारी में है।

अहान और अनीत की केमिस्ट्री, जिसे फैंस प्यार से ‘अहनीत’ कहते हैं, एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी—और इस बार भावनाएं होंगी और भी गहरी, कहानी और भी सच्ची। मोहित सूरी की खासियत रही है दिल को छू लेने वाला संगीत और बेकाबू इमोशंस, और इस नई फिल्म में भी वही जादू नए अंदाज़ में देखने को मिलेगा। 2027 में रिलीज़ के लिए तैयार यह फिल्म सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि प्यार को पूरी तीव्रता से महसूस करने का एक सिनेमाई अनुभव बनने वाली है।

Leave a Reply

Next Post

बच्चों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन, मशाल के साथ सड़कों पर उतरे हजारों लोग; सुरक्षाबलों के साथ झड़प

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल / गुवाहाटी 17 अप्रैल 2026। मणिपुर में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। इंफाल पश्चिम जिले में हजारों लोगों ने प्रशासन के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस 7 अप्रैल को बिष्णुपुर जिले के त्रोंग्लाओबी में […]

You May Like

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई....|....फर्जी नियुक्ति और फर्जी ट्रांसफर का गिरोह बेखौफ काम कर रहा है - कांग्रेस....|....भारत बनेगा सुरक्षा तकनीक का वैश्विक केंद्र, FSIE 2026 में पंकज भोयर का आह्वान....|....‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस