इन फलों को ना करें एक साथ खाने की गलती, पाचन के लिए हो सकता है खतरनाक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 22 जून 2025। स्मूदी या सलाद में अलग-अलग फलों को मिक्स करना हेल्दी नहीं माना जाता है. कुछ फ्रूट कॉम्बो आपके पेट के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते हैं. कुछ फलों को मिक्स करने से आपको पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिससे ब्लोटिंग, गैस आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं आपको किन फ्रूट्स को मिक्स नहीं करना चाहिए।

एसिडिट फ्रूटस और मीठे फ्रूट्स- यह सबसे आम गलती है. संतरे, स्ट्रॉबेरी और सेब जैसे खट्टे फल तेजी से पचते हैं, जबकि केले और अंजीर जैसे मीठे फल पचने में ज्यादा समय लेते हैं. दोनों को मिलाने से पेट में फर्मेंटेशन हो सकता है, जिससे गैस, इंफ्लेमेशन और यहां तक ​​कि एसिडोसिस भी हो सकता है।

स्टार्ची फ्रूट्स और हाई प्रोटीन फ्रूट्स- स्टार्च को एल्कलाइन पाचन वातावरण की जरूरत होती है, जबकि प्रोटीन को एसिडिक वातावरण की जरूरत होती है.

मेलन और बाकी फ्रूट्स– खरबूजे में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह फलों में सबसे तेजी से पचता है. सेब या नाशपाती जैसे धीमी गति से पचने वाले फलों के साथ मिलाने पर, ये अक्सर पेट में फर्मेंट हो जाते हैं. इससे पेट फूलना, मतली और यहां तक ​​कि दस्त भी हो सकते हैं. खरबूजे को हमेशा अकेले ही खाना चाहिए।

पपीता और नींबू- पपीता अपने पाचन एंजाइमों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसे नींबू के साथ खाने से आपके शरीर का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है. नींबू का एसिडिक नेचर पपीते की एल्कलाइन प्रोफ़ाइल से टकराती है, जिससे पेट में तकलीफ़ या एसिड रिफ्लक्स होने की संभावना होती है।

Leave a Reply

Next Post

89 की उम्र में धर्मेंद्र ने एकता जैन के साथ अपने लोनावला फार्महाउस पर मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 जून 2025। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने 89 वर्ष की उम्र में यह साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने लोनावला स्थित फार्महाउस में एक विशेष योग सत्र में हिस्सा […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल