मगरमच्छ ने मासूम को निगला, ग्रामीणों ने मुंह में फंसाया बांस, कहा- बच्चे को उगलेगा तभी छोड़ेंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्योपुर 12 जुलाई 2022। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में चंबल नदी में नहा रहे सात साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया। जब इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया और उसके मुंह में एक मोटा बांस फंसा दिया। ग्रामीण बच्चे के उगलने का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि बच्चा मगर के पेट में है, जब तक वह उसे उगल नहीं देता मगर को छोड़ेंगे नहीं। वहीं, वन विभाग का कहना है कि मगरमच्छ हमला कर सकता है लेकिन बच्चे को निगल नहीं सकता।

जानकारी के अनुसार मामला श्योपुर जिले के रघुनाथपुर क्षेत्र के रीझेटा घाट का बताया जा रहा है। सोमवार सुबह लक्ष्मण सिंह केवट का बेटा अंतर सिंह केवट चंबल नदी में नहाने गया था। इसी दौरान मगरमच्छ उसे खींचकर नदी में ले गया। मगर को बच्चे को नदी में खींचकर ले जाते हुए वहां नहा रहे लोगों ने देखा था, जिसके बाद बच्चे के परिजन और ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे और जाल लेकर आए उन्होंने जाल के सहारे मगरमच्छ को नदी से निकाला और रस्सी से बांध दिया। जैसे ही इस पूरे मामले की सूचना घड़ियाल विभाग की टीम को मिली तो टीम ग्रामीणों के कब्जे से मगरमच्छ को छुड़ाने के लिए मौके पर पहुंची। विभाग की टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि मगर बच्चे पर हमला कर सकता है लेकिन उसे निगल नहीं सकता, लेकिन ग्रामीणों ने विभाग के कर्मचारियों की बात नहीं सुनी और मगरमच्छ को छोड़ने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा मगर के पेट में है। बच्चे को उगलवाने के इंतजार में ग्रामीण देर शाम तक मगरमच्छ को बांधकर चंबल नदी के किनारे पर बैठे रहे।

रघुनाथपुर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह तोमर से मिली जानकारी के अनुसार एक बालक नदी में नहाते समय गहरे पानी में चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि उसे मगरमच्छ निगल गया है। घटना के तुरंत बाद ग्रामीण और बच्चे के परिजन बालक की तलाश में जुट गए थे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़कर बांध लिया है। हालांकि SDRF की टीम भी बालक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चला है। अधिकारियों का कहना है कि अगर मगरमच्छ ने बालक पर हमला किया है तो उसने उसे थोड़ा बहुत खाकर छोड़ दिया होगा।

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका में अब साइकिल बनी सहारा, तेल की किल्लत व महंगे दाम से बढ़ी मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलंबो 12 जुलाई 2022। श्रीलंका ऐतिहासिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। खाने पीने के सामान से लेकर ईंधन तक सबके दाम बेतहाशा बढ़ चुके हैं और अब तो इनका मिलना भी मुश्किल हो रहा है। ईंधन नहीं मिलने से वाहनों के चक्के थम गए […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं