मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले को दी 633.88 करोड़ रूपए की लागत के 110 विकास कार्यों की सौगात

indiareporterlive
शेयर करे

82 करोड़ रूपए लागत के अम्बिकापुर-दरिमा-नवानगर 36 किलोमीटर सड़क मार्ग और 43 करोड़ रूपए लागत से अम्बिकापुर-दरिमा मार्ग चौड़ीकरण-उन्नयन कार्य का भूमिपूजन

लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर आधारित नल-जल योजना का भी भूमिपूजन

50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन सहित जिले के चार मार्गों पर लगभग 8 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित चार पुलों का लोकार्पण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 633 करोड़ 88 लाख रूपए की  लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। भूपेश बघेल इनमें से 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 74 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें 82 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अम्बिकापुर दरिमा नवानगर मार्ग निर्माण (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक 36 किलोमीटर का मुख्य मार्ग), लगभग 43 करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर से दरिमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, लगभग 27 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चलता से हर्रामार्ग तक पुलिया सहित 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर आधारित नल-जल योजना के कार्य और लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चिरंगा से घण्टाडही गोविंदपुर तक पुल-पुलिया सहित 11 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमंे लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर क्षेत्र में राताखार नदी पर नर्मदापुर-काराबेल रोड़ से उदुमकेला-आमापारा मार्ग पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा क्षेत्र में कुसू से प्रतापपुर मार्ग पर बरनई नदी पर निर्मित पुल एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ से गुमगराकला मार्ग पर चुलहुट नदी पर पुल निर्माण, एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में भुकुरमा नदी पर निर्मित पुल और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउंसिंग कारर्पोरेशन द्वारा अम्बिकापुर क्षेत्र में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन शामिल है।  

इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना किया बंद, यूजर्स परेशान

शेयर करेभारत में गूगल के तमाम ऐप्स हुए डाउन, यू-ट्यूब ने भी बंद कर दिया था काम करना ट्विटर पर ट्रेंड हुआ गूगल डाउन हैश टैग इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 दिसंबर 2020। सोमवार शाम अचानक यू-ट्यूब और जी-मेल सहित गूगल के तमाम ऐप्स ने काम करना बंद कर […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल