आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत, पेड़ के नीचे खड़े होने से एक झटके में चली गई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलौदाबाजार 24 जून 2024। जिले में एक दुखद घटना घटी है. पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोसमंदी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किसानों की मौत हो गई है. घटना की सूचना पर पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों किसान खेत में काम करने गए थे. इसी दौरान मौसम खराब होते देख दोनों एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने वाले दोनों मृतक नंदकुमार निषाद (46 वर्ष) और भोला वर्मा (40 वर्ष) ग्राम गातापार के निवासी थे. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

मौसम विभाग आकाशीय बिजली गिरने की पहले ही सूचना दे चूका है. ऐसे मौकों पर लोग अक्सर पानी से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो जाते हैं, जो उनके लिए घातक होता है, क्योंकि पेड़ सीधे जमीन से जुड़ा होता है और आकाशीय बिजली गुरुत्वाकर्षण के कारण सीधे पेड़ पर अधिकतर गिरती है. ऐसे मौके पर पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए. दो दिन पहले चांपा गांव में भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन खेत में पेड़ के नीचे बनी झोपड़ी पर बिजली गिर गई और उसमें रखा कृषि उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया.

Leave a Reply

Next Post

DGP और CRPF अफसरों ने दो शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में हुई थी शहादत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 24 जून 2024। । नक्सलियों द्वारा सुकमा में किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जवानों को करणपुर कोबरा बटालियन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस दौरान डीजीपी अशोक जुनेजा सहित पुलिस और सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों ने शहीदों को अंतिम सलामी देते […]

You May Like

रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा....|....जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल