अयोध्या में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की हुई टक्कर, 7 लोगों की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अयोध्या 22 अप्रैल 2023। जिले में गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात बस और ट्रक की टक्कर में बस सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब फैजाबाद की ओर से आ रही एक निजी यात्री बस आंबेडकर नगर की तरफ जाने के लिए लखनऊ गोरखपुर राजमार्ग पर बने एक कट से मुड़ने के क्रम में सामने से आ रहे एक ट्रक से भिड़ गई। उनहोंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक पलट गया और बस उस ट्रक के नीचे आ गई। दुर्घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा।

अयोध्या के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि एक दर्जन से अधिक एंबुलेंस को बचाव कार्य में लगाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस दुर्घटना में फंसे लोगों को निकाल रहे हैं और घायलों को जिला अस्पताल औऱ मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है।” इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट कर इस दुर्घटना में मरने वालों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने और उन्हें उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने राहत कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि अयोध्या के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय राजा के मुताबिक, अभी तक सात लोगों की मृत्यु हुई है और 40 से अधिक लोग इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए हैं। बचाव कार्य अब भी जारी है।

Leave a Reply

Next Post

मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बांटने नहीं दूंगी..: ममता बनर्जी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 22 अप्रैल 2023। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं और कहा कि वह अपनी जान देने के लिए तैयार हैं लेकिन ‘‘देश को बांटने नहीं […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान