देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवर्ल्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 नवंबर 2021। आर्यन खान केस में एक के बाद एक नए आरोप लगाने वाले महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने पलटवार किया है। नवाब मलिक पर काउंटर अटैक करते हुए देवेन्द्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि नवाब मलिक के बेटे का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ लिंक है। फडणवीस ने दावा किया कि नवाब मलिक ने अंडरवर्ल्ड के उन लोगों से जमीन खरीदी थी, जो कि 93 के बम ब्लास्ट केस में दोषी पाए गए थे। उन्होंने सवाल किया कि आखिर नवाब मलिक ने मुंबई में बम धमाके करने वालों से क्यों जमीन खरीदी?

विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक और उनके परिवार पर 2005 में दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर के ‘फ्रंट मैन’ मोहम्मद सलीम पटेल और 1993 के विस्फोट के दोषी बादशाह खान से 2.80 एकड़ का प्लॉट खरीदने का आरोप लगाया। देवेन्द्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में ही कहा कि आज मैं जो कहूंगा वह बहुत गंभीर और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा हुआ मसला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नवाब मलिक ने अंडरवर्ल्ड के उन लोगों से सौदा किया था, जो ’93 मुंबई बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराए गए हैं। नवाब मलिक ने बम धमाके के मामले के दोषियों से बाजार भाव से कम कीमत पर जमीन खरीदी। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सौदा टाडा कानून के तहत प्रमुख भूमि को ज़ब्त होने से बचाने के लिए किया गया था?

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि उनके पास ऐसे पांच संपत्ति सौदों के दस्तावेज हैं और उन्हें उपयुक्त अधिकारियों को सौंप देंगे। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार को भी दस्तावेज भेजेंगे, ताकि उनको पता चले कि उनकी पार्टी के पदाधिकारी क्या कर रहे हैं। फडणवीस ने दावा किया कि नवाब मलिक का अंडरवर्ल्ड के साथ सीधा संबंध है। मेरे पास पांच संपत्ति सौदों के दस्तावेज हैं। इनमें से अंडरवर्ल्ड से जुड़ी चार संपत्तियां खरीदी गई हैं। मैं उपयुक्त अधिकारी, चाहे वह पुलिस, ईडी, एनआईए हो, को उन्हें सौंप दूंगा।

फडणवीस ने कहा कि कुर्ला में एलबीएस रोड पर एक प्रमुख जमीन ₹30 लाख की मामूली राशि में खरीदी गई थी, जबकि 2005 में उस जमीन की का मार्केट रेट ₹2,053 प्रति वर्ग फुट था। उन्होंने कहा कि यह सौदा तब किया गया था जब मलिक पिछली कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री थे। बता दें कि पिछले महीने गोवा जाने वाले एक क्रूज पर ड्रग्स का भंडाफोड़ करने के मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद कई आरोपों के बाद नवाब मलिक के खिलाफ भाजपा नेता के आरोप सामने आए हैं।

Leave a Reply

Next Post

बाड़मेर में बस और टैंकर में टक्कर, 12 लोग जिंदा जले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जयपुर 10 नवंबर 2021। राजस्थान के बाड़मेर में बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट बस और टैंकर की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर की वजह से टैंकर और बस में आग लग गई, जिससे 12 लोग जिंदा जल गए। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ