न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी, वापस मुंबई लौटा विमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 मार्च 2025। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को हवा में ही मुंबई की तरफ मोड़ा गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान में बम रखे होने की सूचना मिलने के बाद इसे मुंबई वापस लाया गया।  विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे और यह सुरक्षित रूप से मुंबई में उतर गया। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला।

एक सूत्र ने बताया कि बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। बयान में कहा गया, विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एअर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह पांच बजे कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।

इससे पहले एयर इंडिया की शिकागो-दिल्ली हवाई सेवा को तकनीकी खराबी के चलते वापस शिकागो लौटना पड़ा था। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार को अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से बताया जा रहा है कि विमान के शौचालय जाम हो गए थे।

एयर इंडिया ने असुविधा के लिए जताया खेद
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI126 विमान तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौट गया। शिकागो में उतरने पर, सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उतर गए और यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए उन्हें आवासीय मदद दी गई। इसके बाद यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। एयरलाइन ने ये भी बताया कि यात्रियों को उड़ान रद्द होने पर पैसे रिफंड कर दिए गए। एयरलाइन के लिए यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। 

Leave a Reply

Next Post

L’Oréal Paris Hyaluron Pure ने 'फ्री योर हेयर' अभियान के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/(अनिल बेदाग) मुंबई 11 मार्च 2025। दुनिया के नंबर 1 ब्यूटी ब्रांड L’Oréal Paris ने ‘सबसे अधिक लोगों द्वारा एक साथ बाल खोलने’ के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। आत्मविश्वास, स्वतंत्रता और बालों के स्वास्थ्य का जश्न मनाने और नए परिवर्तनकारी L’Oréal Paris […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं