मायावती की पार्टी को मिली मजबूत आवाज; पूर्व सांसद ने नीतीश कुमार को कह दी बड़ी बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गया 30 अप्रैल 2024। गया के अतरी विधानसभा क्षेत्र जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार खिजरसराय पहुंचे। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाजवादी पार्टी की टिकट से जहानाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों से राजनीतिक क्षरण हो रहा है। गैरजिम्मेवार लोगों को पार्टी टिकट दे देती है जो सामाजिक सरोकार के लोग नहीं है तो ऐसे में सांसद और विधानमंडल का क्या महत्व है। हमारा विरोध नीतीश कुमार से नहीं है बल्कि उनके नीतियों से है। हमने 12 साल तक अपनी जवानी को नीतीश कुमार को सीएम बनाने में लगा दी। हम लड़ाई लड़ रहे थे चारा घोटाला का और जब नीतीश कुमार जब सत्ता में आए तो सृजन घोटाला हो गया।

पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि आम गरीब लोग नहीं जानते हैं। दूसरे राज्यों की अपेक्षा किसानों को कम मुआवजा मिल रहा है। ऐसे कई चुनौतियां थी इसके कारण हमने नीतीश के सामने घुटने नहीं टेका है। कई प्रयोग हमने किया है।कुछ लोग कहते है पार्टी बदल लेते है पद छोड़ देते हैं। हमने सत्ता के लिए नही सत्ता जब बौड़ाती है तो पार्टी को लात मारकर नई पार्टी का निर्माण करते है। सत्ता के लिए तो नीतीश कुमार बदलते हैं हमने कभी सत्ता के लिए नहीं बदला है अगर सत्ता के लिए बदलती तो हम नीतीश कुमार के नाक का बाल थे। बिहार में हमारे इशारे पर सरकार और मंत्री बनती थी। लेकिन, इनको जब चाटुकारों ने घेर लिया तो हमे यह प्रयोग करना पड़ा। जब संकट के समय में चिराग पासवान के साथ खड़ा थे। चिराग पासवान ने घुटना टेक दिया। नवादा या जहानाबाद सीट से समझौता नहीं होने की बात कहा था। लेकिन न नवादा मिला और न जहानाबाद।

जब जातीय स्वाभिमान पर चोट हुआ, तब खिलाफ में बोला
पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार ने जो चाहा वह हुआ। हम दलितों और वंचितों के साथ हैं। हमारी लड़ाई से खलबली मची है क्या? होगा यह हम नहीं जानते लेकिन हम नंबर वन पर हैं। जब हमारी जातीय स्वाभिमान पर चोट आता है तभी नीतीश के खिलाफ में बोलने का काम किया है। मैंने नकली डॉक्टरेट नहीं की है। गरीबों के लिए लड़ता हूं। गरीब अगर एंबुलेंस से बड़े शहरों में जाता है तो उसके मरीजों को बेच दिया जाता है। 1100 करोड़ रुपए का ठेका 1600 करोड़ रुपया बनाकर दिया। पटना हाईकोर्ट के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे रिजेक्ट किया है।

नीतीश कुमार जनता के टैक्स के पैसे को लूटा रहे हैं
पूर्व सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम नीतीश कुमार जनता के टैक्स के पैसे को लूटा रहे हैं और उसी के एवज में ऐसे व्यक्ति को टिकट दे रहे हैं जो घोटाला नंबर वन है। हमे उस व्यक्ति से झगड़ा नहीं है हमको नीतीश कुमार से झगड़ा है। मुजफ्फरपुर बालिक गृह कांड के समय नीतीश कुमार के साथ थे। तब भी विरोध किया था। कुकर्म करने वाले के बेटे के जन्मदिन के पार्टी में शामिल होते हैं। नीतीश कुमार को सत्ता पर बैठाने में हमारी जवानी गई है। यहां गरीबों का शोषण हो रहा है और सामाजिक न्याय की बात करते हैं। हम भी सिर में कफन बांधे हैं कि घुटने नहीं टेकेंगे। इसलिए बसपा से ताकत मिली है। अरुण कुमार कमीशन नहीं लेता, फंड नहीं बेचता, नौकरी के नाम पर ठगता नहीं है लेकीन अगर इन अपराधियों का प्रतिनिधित्व करेगा तो अरुण कुमार छाती इस विरोध करेगा।

मेरे न मछली और न ही मंगलसूत्र मुद्दा है
पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा कि न मंगलसूत्र, न मछली का मुद्दा है मेरे पास जनहित का मुद्दा है। मैं सनातनी हूं लेकिन सेक्युलरिज्म का भी बहुत बड़ा समर्थक हूं। जाति और धर्म के मुद्दे से ऊपर उठकर हमने काम किया है। हमारे कार्यकाल में अतरी विधानसभा को 400 करोड़ नीति आयोग से मिला था। पहले यहां पेपर पर रोड बनता था। मैं काम करता हूं न मैं मंगलसूत्र में फंसा हूं और न गैर डेटेड कोई शादी कर रहा हो, कोई मछली खा रहा हो तो मैं उस पर राजनीत नहीं करता हूं। सनातनी हूं प्रोगेसिव हूं। राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारना चाहता हूं ताकि जनता को कुछ खुशी मिलें।

Leave a Reply

Next Post

बरातियों से भरी गाड़ी पर हाईवा पलटा; बच्चा सहित छह की मौत, कई घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना/ भागलपुर 30 अप्रैल 2024। भागलपुर में बरात गाड़ी पर हाईवा पलटने से स्कॉर्पियो में सवार छह बराती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मायागंज अस्पताल, भागलपुर पहुंचाया गया है। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर