भितरघात से उपचुनाव में हार, हिमाचल प्रदेश में भाजपा 24 नेताओं से मांगेगी जवाब

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

शिमला 26 नवंबर 2021 । हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा और 1 लोकसभा सीट के उपचुनाव में हार के बाद से भाजपा लगातार मंथन में जुटी है। यही नहीं प्रदेश के उपाध्यक्ष कृपाल परमार और सिरमौर जिले के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पद से इस्तीफा तक दे दिया है। इस बीच पार्टी ने अंतर्कलह और अनुशासनहीनता को रोकने के लिए 24 नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया है। पार्टी के सीनियर नेताओं का मानना है कि अनुशासनहीनता को रोकने के लिए ऐसा करना जरूरी है। शिमला में चल रही तीन दिवसीय बैठक में अनुशासनहीनता का मुद्दा छाया रहा। इसके अलावा भीतरघात को पार्टी की हार की अहम वजह माना गया है।

सीएम जयराम ठाकुर, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल समेत पार्टी के सभी सीनियर नेताओं ने माना कि कुछ लोगों की गतिविधियां पार्टी विरोधी थीं।  उनके चलते वोट कटे और उसका नतीजा हार के तौर पर सामने आया है। इस बैठक में राज्य के प्रभारी अविनाश राय खन्ना के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्योदान सिंह भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में उपचुनाव की हार को लेकर मंथन हो रहा है और जरूरी होने पर सरकार से लेकर संगठन तक में बदलाव भी किए जा सकते हैं। इस बारे में एक रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी।

पार्टी ने माना, उपचुनाव के नतीजों ने खोल दीं आंखें

मीडिया से बात करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि बैठक में इस बात का संज्ञान लिया गया है कि कुछ नेताओं की भीतरघात के चलते नुकसान पहुंचा है। इन लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी तिया जाएगा। यही नहीं संतोषजनक जवाब न मिलने पर ऐक्शन भी लिया जा सकता है। यही नहीं शर्मा ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि उपचुनाव के नतीजे भाजपा की आंखें खोलने वाले हैं और इससे निपटने के लिए रणनीति बनानी होगी ताकि 2022 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की जा सके। यही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय की ओर से सरकार और संगठन में बड़े फेरबदल पर भी मुहर लग सकती है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिकी सांसद पहुंचे ताइवान तो चीन को लगी मिर्ची, भड़क गया ड्रैगन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 नवंबर 2021 । अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के पांच सांसद 25 नवंबर की देर रात ताइवान पहुंचे हैं। ये सांसद ताइवान के सीनियर नेताओं से मिलने पहुंचे हैं। यह यात्रा ऐसे वक्त में हुई है जब ताइवान और चीन के बीच तनाव दशकों में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां