आप के सामने भाजपा का ‘मास्टर स्ट्रोक’ आदिवासी वोटरों को साधने के लिए आज लॉन्च होगी ‘गौरव यात्रा’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 12 अक्टूबर 2022। गुजरात में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आम आदमी पार्टी (आप) से कड़ी टक्कर मिल रही है। आप नेताओं की जनसभाओं में होने वाली भीड़ ने भाजपा ‘थिंकटैंक’ की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर स्ट्रोक चला है। दरअसल, भारतीय जनता पार्टी चुनावों से पहले राज्य में ‘गुजरात गौरव यात्रा’ लॉन्च करने जा रही है। पांच अलग-अलग मार्गों पर यह यात्रा आज से ही शुरू होगी, जिसका शुभारंभ भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। 

आदिवासी वोटरों पर होगा फोकस 
भाजपा की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आदिवासी वोटरों को साधना है। दरअसल, आदिवासी वोटर परंपरागत रूप से कांग्रेस को वोट देते आए हैं, अब आम आदमी पार्टी इन वोटरों को लुभाने में जुटी है। ऐसे में भाजपा ने अपनी यात्रा के लिए जिन मार्गों को चुना है, उनका उद्देश्य ऐसे ही वोटरों पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाना है। 

तीसरी बार गुजरात में ‘गौरव यात्रा’
यह तीसरी बार है कि भाजपा गुजरात में गौरव यात्रा शुरू करने जा रही है। इससे पहले 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 सांप्रदायिक दंगों के बाद यह यात्रा निकाली थी। इसके बाद 2017 के चुनावों में भी इसी तरह की यात्रा लॉन्च की गई थी। दोनों ही बार फायदा भाजपा को हुआ है। 2002 में, भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 127 सीटें जीती थीं। वहीं, 2017 में पार्टी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों गौरव यात्रा में मिले फायदे से भाजपा उत्साहित है, उसे यकीन है कि इसका फायदा इस बार भी होगा। 

द्वारका से होगी यात्रा की शुरुआत 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारका से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे।  यात्रा का दूसरा मार्ग मेहसाणा जिले के बहूचराजी से होगा। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल मौजूद रहेंगे। इसके अलावा गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अन्य तीन मार्गों पर यात्रा का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान ने अमेरिकी राहत फंड को भी नहीं बख्शा, जमकर मचाई लूट-खसोट, आगबबूला हुए बाइडन के अधिकारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 12 अक्टूबर 2022। पाकिस्तान द्वारा भ्रष्टाचार की एक ऐसी करतूत सामने आई है जिसे सुनने के बाद अमेरिका आगबबूला हो गया है। दरअसल, पाकिस्तान में आए भीषण बाढ़ से बचाव के लिए अमेरिका ने राहत फंड भेजा था लेकिन पाकिस्तानी नेताओं और अधिकारियों ने इसमें भी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक