रैंप पर उतरे गोविंदा, ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ ने जीता दिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 18 अगस्त 2026। खेल, संस्कृति और फैशन का अनोखा संगम तब देखने को मिला, जब प्रो गोविंदा लीग ने सीजन 4 के टीम जर्सी लॉन्च के लिए पहली बार भव्य फैशन शो आयोजित किया। 16 टीमों के कप्तानों ने रैंप पर अपनी टीम की जर्सी पेश करने के साथ मिलकर ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ बनाया, जिसने स्वतंत्रता दिवस की भावना को खेल और एकता से जोड़ दिया।

फैशन कोरियोग्राफर वाहबिज मेहता द्वारा तैयार रनवे पर कप्तानों का जोश देखते ही बना। फ्रेंचाइजी मालिकों ने रचित अजमेरा द्वारा डिजाइन किए गए टीम-प्रेरित जैकेट पहनकर उनका साथ दिया। खास बात यह रही कि हर जर्सी में संबंधित शहर की संस्कृति, स्थानीय प्रतीकों और क्षेत्रीय विरासत की झलक दिखाई दी।

पीजीएल के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुरवेश सरनाईक ने कहा, “हर पिरामिड विश्वास, सहयोग और साझा लक्ष्य का प्रतीक है। ‘पिरामिड ऑफ यूनिटी’ इसी भावना को दर्शाता है और स्वतंत्रता दिवस को समर्पित एक सार्थक श्रद्धांजलि है।” सीजन 4 में 16 फ्रेंचाइजी और 3,000 से अधिक एथलीट हिस्सा लेंगे। मुकाबले 25 से 27 अगस्त 2026 तक मुंबई के एसवीपी डोम, एनएससीआई, वर्ली में होंगे। क्रिकेट स्टार सूर्यकुमार यादव लीग के ब्रांड एंबेसडर हैं, जबकि सभी मुकाबले जिओहॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

यश का ‘टॉक्सिक’ धमाका! बोले—20 साल में नहीं बदला तो इंसान झूठ बोल रहा है

शेयर करेयश का चौंकाने वाला सच: 10 मिनट में बदल जाती है सोच, फिर 20 साल में कैसे नहीं! इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 18 अगस्त 2026। रॉकिंग स्टार यश अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक सोच के लिए भी खास पहचान रखते हैं। ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ […]

You May Like

गिल 5वीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बने....|....सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली प्रदर्शन पर सुनवाई टली....|....पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी, 6 की मौत....|....छत्तीसगढ़ में बस सफर महंगा: किराए में 40% तक बढ़ोतरी....|....पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर छात्रा से 90 हजार की ठगी....|....अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस....|....ऑनलाइन रिफंड के नाम पर साइबर ठगों का नया पैंतरा....|....खुबानी और अखरोट के बगीचे मिट्टी में जमा करते हैं ज्यादा कार्बन....|....बोर्ड परीक्षाओं के ठीक बाद हो सकते हैं चुनाव....|....माइकल जॉर्डन की जर्सी 133 करोड़ रुपये में बिकी