मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य आबंटन प्रक्रिया के संबंध में प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 अक्टूबर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य आबंटन प्रक्रिया के संबंध में प्राप्त हो रही विभिन्न शिकायतों को गंभीरता से लिया है। भूपेश बघेल ने इन शिकायतों के परीक्षण के लिए मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त और सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तीन सदस्यीय टीम गठित की है। ज्ञातव्य है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों के घरों में वर्ष 2024 तक पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में जल जीवन मिशन में लगभग 7 हजार करोड़ रूपए के कार्यो के आबंटन की प्रक्रिया प्रगति पर है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के बाद मध्यप्रदेश में भी भाजपा देगी मुफ्त कोरोना वैक्सीन,सीएम शिवराज ने की घोषणा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 23 अक्टूबर 2020। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार में मुफ्त में कोरोना वैक्सीन देने का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मध्यप्रदेश उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुफ्त वैक्सीन का चुनावी कार्ड खेल दिया है। उन्होंने गुरुवार को ग्वालियर […]

You May Like

रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली