अमेरिका में पहली बार ‘हिंदूफोबिया’ पर कसा शिकंजा, घृणा अपराधों की सूची में किया गया शामिल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 15 अप्रैल 2025। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की सीनेट में ‘हिंदूफोबिया’ को घृणा अपराधों की सूची में शामिल करने संबंधी विधेयक पेश किए जाने का एक नागरिक अधिकार संगठन ने स्वागत किया है। अमेरिका में यह पहली बार है जब किसी राज्य की सीनेट में वैधानिक स्तर पर इस तरह का कदम उठाया गया है। ‘द कोअलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (COHNA ) ने एक बयान में कहा कि वह जॉर्जिया राज्य की सीनेट में विधेयक 375 पेश किए जाने का ‘‘गर्व से स्वागत करता है”।

इसने कहा, ‘‘यह राज्य की दंड संहिता में हिंदूफोबिया और हिंदू विरोधी घृणा को औपचारिक रूप से मान्यता देने का ऐतिहासिक कदम है।” संगठन ने इसे ‘‘ऐतिहासिक कानून” कानून करार दिया। सीओएचएनए के सह-संस्थापक और उपाध्यक्ष राजीव मेनन ने बयान में कहा, ‘‘यह जॉर्जिया और पूरे अमेरिका में हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।” उन्होंने कहा, ‘‘यह विधेयक न केवल हिंदू विरोधी नफरत की बढ़ती घटनाओं का जवाब है, बल्कि यह इस बात की पुष्टि भी है कि हमारा समुदाय कानून के तहत समान संरक्षण और समान सुरक्षा का हकदार है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली की हवा पर गडकरी जताई चिंता, कहा- दिल्ली में तीन दिन रहने से इन्फेक्शन हो सकता है...

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 अप्रैल 2025। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्ली की हवा पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि राजधानी में पॉल्यूशन लेवल इतना ज्यादा है कि तीन दिन तक शहर में रहने से इन्फेक्शन हो सकता है। गडकरी […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह