सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी, तीन सगी बहनों की ट्रंक में मिली लाश, मौके पर पहुंची पुलिस के भी उड़े होश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जालंधर 02 अक्टूबर 2023। जालंधर शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया।  थाना मकसूदां के अधीन आते गांव कानपुर के समीप एक ट्रंक में से 3 बच्चियों के शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फेल गई। सुबह-सुबाह बच्चियों के शव मिलने से पुलिस विभाग में जहां अफरा तफरी मच गई वहीं, पूरे इलाके के लोगों के भी हाथ-पांव फूले हुए है। स्थानीय लोगों द्वारा जब पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची। बच्चियों के नाम अमृता कुमारी (9) साक्षी कुमारी (7) कंचन कुमारी (4) बताई जा रही है। तीनों बच्चियों सगी बहनें थी।  फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।  

अधिकारी ने बताया कि मृत्यु के कारण का पता लगाने के लिए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला तब सामने आया जब लड़कियों का पिता सोमवार को घर का सामान हटा रहा था और तभी उसे संदूक असामान्य रूप से ज्यादा भारी लगा। पुलिस ने बताया कि जब उसने संदूक खोला तो उसके अंदर उसने तीनों बेटियों को पाया। पुलिस के अनुसार लड़कियों के पिता को हाल में उसकी शराब पीने की आदत के कारण मकान मालिक ने घर खाली करने के लिए कहा था मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- 'अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 02 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है जिसे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में पूरी दुनिया देखा है।  योगी ने यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल