शुगर लेवल्स को कंट्रोल में रखती हैं ये हेल्दी ड्रिंक्स, पी सकते हैं डायबिटीज के मरीज घर पर बनाकर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 28 दिसंबर 2023। डायबिटीज एक क्रोनिक कंडीशन है जो शरीर के ब्लड शुगर लेवल्स को प्रभावित करती है. डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर घटता-बढ़ता रहता है जिससे अचानक से कभी भी तबीयत बिगड़ने का खतरा रहता है. ऐसे में ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना और मैनेज करना बेहद जरूरी होता है. डायबिटीज में खासतौर से खानपान पर ध्यान दिया जाता है. डाइट हेल्दी होती है तो शरीर भी स्वस्थ्य रहता है और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है. ऐसे में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पिए जा सकते हैं. इन ड्रिंक्स का असर ब्लड शुगर सामान्य रखने में नजर आता है।

करेले का जूस 

करेले के जूस में ब्लड शुगर कंट्रोल करने वाले गुण होते हैं. यह कड़वा जरूर होता है लेकिन डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है. करेले का जूस पीने पर डायबिटीज मैनेजमेंट में मदद मिलती है और इससे शरीर की और भी कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

नारियल पानी 

हाइड्रेटिंग और ताजगी भरे नारियल पानी को डायबिटीज में पिया जा सकता है. इसका लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह ब्लड शुगर लेवल्स कम करने में भी असरदार है. नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड भी रखता है और डायबिटीज में शरीर का हाइड्रेशन बनाए रखना जरूरी है।

मेथी का पानी 

पीले मेथी के दाने शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे देते हैं. आमतौर पर मेथी के दानों का इस्तेमाल तड़का लगाने में होता है लेकिन खानपान में इन दानों को और भी कई अलग-अलग तरीकों से शामिल किया जा सकता है. मेथी में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जोकि डायबिटीज में फायदेमंद है. मेथी को पानी में भिगोकर इस पानी को हल्का गर्म करके खाली पेट पिया जा सकता है।

ग्रीन टी 

शरीर के लिए ग्रीन टी भी बेहद फायदेमंद होती है. इससे शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. ग्रीन टी का सेवन डायबिटीज में भी किया जा सकता है. डायबिटीज के मरीज दिन में दो बार ग्रीन टी पी सकते हैं. इससे ब्लड ग्लूकोज लेवल्स कम होने में फायदा मिलता है।

Leave a Reply

Next Post

निज्जर हत्याकांड में दो संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है कनाडा पुलिस, रिपोर्ट में बड़ा दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। भारत और कनाडा के बीच विवाद का विषय बने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कनाडा पुलिस हफ्ते भर में निज्जर हत्याकांड से जुड़े दो […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां