निज्जर हत्याकांड में दो संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है कनाडा पुलिस, रिपोर्ट में बड़ा दावा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। भारत और कनाडा के बीच विवाद का विषय बने हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कनाडा पुलिस हफ्ते भर में निज्जर हत्याकांड से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों कथित संदिग्ध फिलहाल पुलिस सर्विलांस पर हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। 

निज्जर हत्याकांड के बाद से ही कनाडा में हैं दोनों संदिग्ध
कनाडा के मीडिया ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दोनों संदिग्धों ने निज्जर की हत्या के बाद से ही कनाडा नहीं छोड़ा है और उसके बाद से ही पुलिस उन पर नजर रखे हुए है। जांच टीम ने मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी होने की बात कही लेकिन इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बता दें कि बीते जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कनाडा के पीएम ने लगाए थे आरोप
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सितंबर में कनाडा की संसद में बयान जारी कर आरोप लगाया था कि निज्जर की हत्या में भारत के एजेंट्स का हाथ है। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया था। इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भी तनाव आ गया है। बुधवार को कनाडा की पुलिस ने बताया कि जब आरोप तय हो जाएंगे, उसके बाद निज्जर हत्याकांड में कथित संदिग्धों की संलिप्तता के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। निज्जर हत्याकांड पर बीते दिनों भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि कनाडा ने अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं दिए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं', कन्नड़ भाषा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम शिवकुमार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 28 दिसंबर 2023। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कन्नड़ भाषा के लिए आवाज उठाने के नाम पर राज्य में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। बेंगलुरु में बुधवार को कर्नाटक रक्षणा वेदिके […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं