मॉस्को में फिर ड्रोन हमला, यूक्रेन पर लगा आरोप, एयरपोर्ट किया गया बंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 30 जुलाई 2023। रूस की राजधानी मॉस्को में फिर से ड्रोन हमला हुआ है। इस हमले का आरोप यूक्रेन पर लगा है। खास बात ये है कि यह हमला उस वक्त हुआ, जब रूस की एयर डिफेंस सिस्टम भी सक्रिय था, इसके बावजूद रूस ड्रोन हमले को नहीं टाल सका। हमले में दो इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं। ड्रोन हमले का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मॉस्को के मेयर ने भी हमले की पुष्टि की है। 

रूस ने एहतियातन अपना नुकावो एयरपोर्ट बंद कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मॉस्को की आईक्यू क्वार्टर नामक हाई राइज बिल्डिंग पर हमला हुआ। इस इमारत में रिहायशी अपार्टमेंट्स और सरकारी कार्यालय हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मॉस्को में एक अन्य इमारत पर भी ड्रोन हमले की खबर है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला अपने अपार्टमेंट सोते नजर आ रही है, तभी उसकी इमारत से एक ड्रोन आकर टकराता है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

मॉस्को के मेयर ने की हमले की पुष्टि
मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने भी मॉस्को की दो इमारतों पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने हमले में ज्यादा नुकसान नहीं होने की बात कही। हमला रविवार सुबह हुआ। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि रूस के एयर डिफेंस ने एक यूक्रेनी ड्रोन को पश्चिमी मॉस्को में तबाह कर दिया। बीते हफ्ते भी मॉस्को में दो ड्रोन हमले की खबर है। इसका भी आरोप यूक्रेन पर लगा था।

राजधानी मॉस्को पर लगातार हो रहे ड्रोन हमले
हाल के महीनों में रूस की राजधानी मॉस्को पर कई ड्रोन हमले हुए हैं। बीती तीन मई को भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर ड्रोन हमला हुआ था। रूस ने इसका आरोप यूक्रेन पर लगाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल रूस और रूस द्वारा नियंत्रित क्षेत्रों पर सौ से ज्यादा ड्रोन हमले हुए हैं। रूस का कहना है कि चार जुलाई को भी राजधानी मॉस्को में अलग-अलग जगहों पर पांच ड्रोन हमले हुए थे। 

रूस-यूक्रेन युद्ध में ड्रोन निभा रहे अहम भूमिका
ब्रिटेन के एक थिंक टैंक रॉयल यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूट ने बीते दिनों एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें बताया गया कि रूस यूक्रेन युद्ध में भारी संख्या में ड्रोन्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन अब युद्धक्षेत्र में हर महीने करीब 10 हजार ड्रोन्स का इस्तेमाल कर रहा है। यूरोपीय देशों, अमेरिका और अन्य देशों से यूक्रेन को बड़ी संख्या में ड्रोन्स मिल रहे हैं। अब रूस की सेना भी बड़ी मात्रा में ड्रोन्स की खरीद कर रही है। रूस जहां इजरायल और ईरान से ड्रोन्स खरीद रहा है। 

Leave a Reply

Next Post

मन की बातः प्रधानमंत्री बोले- अयोध्या काशी जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी; 50 हजार सरोवर बनाए जा रहे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 जुलाई 2023। प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने सावन महीने के जिक्र से की। पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम