राहुल गांधी की रैली में लगे जनरल बिपिन रावत के कटआउट पर बवाल, बीजेपी का आरोप- कांग्रेस की सैनिकों के वोट पर नजर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 दिसम्बर 2021 । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विजय सम्मान रैली में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का कटआउट इस्तेमाल करने के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वॉर छिड़ गई है. बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस बिपिन रावत के जरिए सियासी लाभ उठाना चाहती है. 8 दिसंबर को तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीएस बिपिन रावत का निधन हो गया था.

वहीं रैली से जो तस्वीर सामने आई है उसमें बिपिन रावत के कटआउट के साथ-साथ इंदिरा गांधी और राहुल गांधी का कटआउट भी लगा हुआ है. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि ये रैली राजनीतिक नहीं है बल्कि 50वें विजय दिवस के मौके पर आयोजित की गई है.

शहीद सैनिकों की तस्वीर के साथ इस्तेमाल की गई राहुल गांधी की तस्वीर’

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्विटर पर बताया कि आयोजन स्थल पर न केवल जनरल रावत के कटआउट का इस्तेमाल किया गया है, बल्कि शहीद सैनिकों की तस्वीरों के साथ राहुल गांधी की मुस्कुराती हुई तस्वीर भी लगाई गई है, जो शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजन स्थल पर बनाई गई है.

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”बेशर्म कांग्रेस पार्टी ने श्रद्धांजलि की दीवार पर शहीदों के साथ राहुल गांधी की तस्वीरें लगाईं! यहां भी वे परिवार भक्ति के बिना सैनिकों का सम्मान नहीं कर सकते? शहीदों का अपमान. कांग्रेस के पास सशस्त्र बलों का अपमान करने का डीएनए है. उन्होंने बिपिन रावतजी को ‘सड़क का गुंडा’ कहा था.”

वहीं बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने एक अन्य पोस्टर की तस्वीर पोस्ट की है जिसमें भारत के सुरक्षा बलों को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाया गया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “उत्तराखंड ने कांग्रेस और राहुल गांधी के पाखंड को दर्शाते हुए रैली स्थल के रास्ते में इन पोस्टरों के साथ उनका स्वागत किया. कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि वह वर्दी में हमारे पुरुषों को बदनाम करके फिर उनके नाम पर राजनीतिक लाभ हासिल नहीं कर सकती है. ऐसी नीच राजनीति पर शर्म आती है.”

इससे पहले हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर रक्षा कर्मियों के निधन के बाद जश्न मनाने का आरोप लगाया था. धामी ने कहा था कि जब देश शोक में था, प्रियंका गांधी गोवा में चुनाव प्रचार के लिए आदिवासी महिलाओं के साथ नृत्य कर रही थीं.

Leave a Reply

Next Post

सरकार ने क्यों लिया लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र बढ़ाने का फैसला? क्या हैं फायदे और नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसम्बर 2021 । कैबिनेट ने बुधवार को लड़कियों की शादी की न्यूनतम उम्र को 18 से बढ़ाकर 21 करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले से भारत में महिला और पुरुषों की शादी की उम्र एकसमान हो जाएगी. सरकार […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार