इकोनॉमिक कॉरिडोर से चीन को लगी मिर्ची, कहा- हमें अलग-थलग करने की कोशिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पेइचिंग 11 सितम्बर 2023। नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ है। जो चाहा, वो मिला ! भारत ने जी- 20 में अपने वैश्विक संबंधों को और मजबूत तो किया ही, चीन को कूटनीति का आईना दिखाया। दरअसल, अमरीका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) के नेताओं ने एक संयुक्त बुनियादी ढांचा समझौते की घोषणा कर दी है। यह समझौता खाड़ी और अरब देशों को जोड़ने वाले रेलवे का एक नैटवर्क स्थापित करेगा। शनिवार को शिखर सम्मेलन के पहले दिन भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आई.एम.ई.सी.) की घोषणा हो गई। भारत की इस अभूतपूर्व सफलता पर चीन को मिर्ची लगी है। उसने इस समझौते पर जमकर भड़ास निकाली है।

फल नहीं देने वाली।’ग्लोबल टाइम्स’ लिखता है कि अमरीका भारत में शिखर सम्मेलन के दौरान अपनी मध्य पूर्व रेलवे योजना को आगे बढ़ा रहा है। यह पहली बार नहीं है जब अमरीका ने अन्य देशों के साथ इस तरह की योजना शुरू की हो, पहले भी ऐसी योजनाएं शुरू की गई लेकिन मध्य पूर्व में चीन को अलग-थलग करने की कोशिश की जा रही है।

इतिहास की ‘सबसे बड़ी सहयोग परियोजना’ : नेतन्याहू
यरूशलम (ए.एन.आई.): इसराईल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-मध्य पूर्व- यूरोप आर्थिक गलियारे (आई.एम.ई.सी.) की घोषणा को इसराईलियों के लिए ‘बड़ी खबर’ बताते हुए कहा कि यह हमारे इतिहास की सबसे बड़ी सहयोग परियोजना मध्य पूर्व व इसराईल का चेहरा बदल देगी। इससे पूरी दुनिया को फायदा होगा। नेतन्याहू ने कहा कि इसराईल एक अभूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय परियोजना के केंद्र में है जो एशिया से यूरोप तक बुनियादी ढांचे को जोड़ेगी। 

Leave a Reply

Next Post

तालिबान की आपसी गुटबाजी के कारण गृहयुद्ध की ओर बढ़ रहा अफगानिस्तान, पूर्व आर्मी चीफ का दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। अफगानिस्तान के एक पूर्व कमांडर दावा किया है कि तालिबान के विभिन्न गुटों में बंटने से अफगानिस्तान एक बार फिर गृह युद्ध की ओर बढ़ रहा है। पूर्व अफगानी कमांडर  के अनुसार अमेरिकी बलों के अचानक काबुल छोड़ने के दो […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़