फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का भव्य मुहूर्त 

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 09 मई 2025। पर्ल ग्रुप ऑफ कंपनीज़ के चेयरमैन और सिनेबस्टर मैगज़ीन प्रा. लि. के मालिक रॉनी रॉड्रिग्स अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख चुके हैं। बतौर निर्माता उनकी हिंदी फिल्म “मैंने प्यार किया फिर से” का मुहूर्त मुंबई में बेहद भव्य अंदाज़ में आयोजित किया गया, जिसमें कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर रॉनी रॉड्रिग्स के बेटों, चार्ल्स और काडेन का 11वां जन्मदिन भी भव्य रूप से मनाया गया। होटल सहारा स्टार में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र, अरबाज खान, विद्या मालवाडे, उदित नारायण, दिलीप सेन, राजपाल यादव, सोनू बगगड़, गणेश आचार्य, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी, कंगना शर्मा, दीपक तिजोरी, चीता यज्ञेश शेट्टी सहित कई मशहूर हस्तियां मौजूद थीं। कार्यक्रम का शानदार संचालन अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर एकता जैन ने किया। सभी अतिथियों ने चार्ल्स और काडेन को ढेरों शुभकामनाएं दीं, जो किसी राजकुमार की तरह लग रहे थे।

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद मेहमानों का स्वागत फूलों के गुलदस्ते देकर किया गया। रॉनी रॉड्रिग्स ने अपने पुत्र मार्टिन के साथ फिल्म का क्लैप देकर मुहूर्त किया। खास बात यह रही कि रॉनी ने इस फिल्म की कहानी और गीत भी खुद लिखे हैं। पीबीसी मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन साबिर शेख कर रहे हैं। कीर्ति कदम एसोसिएट प्रोड्यूसर, निसार अख्तर लेखक, दिलीप सेन संगीतकार, नौशाद प्रकर डीओपी, मोहन बगगड़ एक्शन डायरेक्टर, हिमांशु झुनझुनवाला एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और एकता जैन कास्टिंग डायरेक्टर हैं। फिल्म का एक गीत उदित नारायण ने गाया है, जिसे उन्होंने मंच पर लाइव गाकर सुनाया और सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महान अभिनेता धर्मेंद्र ने फिल्म की सराहना करते हुए कहा, “‘मैंने प्यार किया फिर से’ एक मिक्स वेज फिल्म जैसी है—हर स्वाद और मनोरंजन से भरपूर। रॉनी रॉड्रिग्स और उनकी टीम को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। अरबाज खान के साथ पहले ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में मज़ा आया था, और अब इस नई फिल्म में फिर से साथ आकर खुशी हो रही है। अरबाज खान ने कहा, “धर्मेंद्र जी के साथ फिर से काम करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। रॉनी रॉड्रिग्स, पूरी टीम और उनके बच्चों को शुभकामनाएं। फिल्म की कहानी, संवाद और किरदार काफी अच्छे हैं और मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हूं। राजपाल यादव ने कहा, “जैसे ही पता चला कि फिल्म में धर्मेंद्र जी हैं, मैंने बिना कुछ सुने तुरंत हां कह दी। उनके साथ काम करना मेरा सपना था और यह फिल्म उसे पूरा कर रही है।”

दिलचस्प बात यह है कि रियल लाइफ इंस्पेक्टर विजय इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “भगवान अगले जन्म में भी मुझे पुलिस वाला ही बनाएं, यही मेरी कामना है। केक कटिंग के भव्य समारोह के साथ जन्मदिन का जश्न भी शानदार अंदाज़ में मनाया गया। सभी मेहमानों ने रॉनी रॉड्रिग्स की मेहमाननवाज़ी और दरियादिली की जमकर तारीफ की। रॉनी रॉड्रिग्स न केवल एक सफल व्यवसायी हैं, बल्कि एक संवेदनशील समाजसेवी और परोपकारी व्यक्ति भी हैं। ज़रूरतमंदों की मदद करना, लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना और समाज के लिए योगदान देना उन्हें बेहद पसंद है। वे लगातार कई जनहित कार्यों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते रहते हैं और लोगों की दुआएं बटोरते रहते हैं।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में आरएंडबी का पहला और भारत में 26वां स्टोर ठाणे में खुला

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव ठाणे 09 जून 2025। वैश्विक खुदरा दिग्गज अपैरल ग्रुप ने महाराष्ट्र में अपने अग्रणी लाइफस्टाइल फैशन ब्रांड आरएंडबी के लॉन्च की घोषणा की, हाल ही में ठाणे के आर मॉल में एक फ्लैगशिप स्टोर का शुभारंभ किया। 10,000 वर्ग फुट से अधिक क्षेत्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं