पीएम मोदी बोले- निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा UP डिफेंस कारिडोर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अलीगढ़ 14 सितम्बर 2021। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ के साथ प्रदेश तथा देश को दो बड़े तोहफे दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को अलीगढ़ में दो घंटे के कार्यक्रम में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ ही उत्तर प्रदेश डिफेंस कारिडोर के अलीगढ़ नोड की कार्य प्रगति की समीक्षा भी की। प्रधानमंत्री ने अपने 40 मिनट के संबोधन में युवाओं को प्रेरणा देेने के साथ उनमें जोश भी भरा।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को नमन करने के साथ ही उनकी कमी को काफी महमूस किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को राजा महेन्द्र प्रताप सिंह से परिचित कराने के साथ ही अलीगढ़ की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्य की काफी प्रशंसा करने के साथ ही कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना तो बड़ी संख्या में निवेशक आने लगे। जिससे कि देश का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने ओडीओपी के तहत सरकार ने तालों व हार्डडवेयर को नई पहचान दिलाने का काम किया है। इसे उद्योगों व एसएमएसई को विशेष लाभ होगा अगले कुछ सालों में 900 निवेश होगा। यूपी डिफेंस कारिडोर बड़े निवेश व रोजगार के बड़े अवसर लेकर आ रहा है यह तब होता है, जब निवेश के लिए जरूरी माहौल बनता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज अलीगढ़ व पश्चिमी यूपी के लिए बड़ा दिन है। आज राधाष्टमी है। हमारे संस्कार है, जब शुभ कार्य होता है तो अपने बड़े याद आते हैं। इस धरती के महान सपूत कल्याण सिंह की अनुपस्थिति महसूस कर रहा हूं। आज कल्यााण सिंह होते तो राजा के नाम से विश्वविद्यालय के शिलान्यास को देखकर खुश होते। ऐसे राष्ट्रनायक व राष्ट्रनायिकाओं से देश को परिचित नहीं कराया गया। इन गलतियों को आज 21 वीं सदी का भारत सुधार रहा है।  उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेल देव हों, या फिर राजा महेंद्र प्रताप सिंह हों। आज की पीढ़ी को इनसे परिचित कराने का ईमानदार प्रयास आज देश में हो रहा है। आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसी कोशिशों को और गति दी गई है। साथियों आज देश के हर युवा को जो बड़े सपने देख रहा है, उसे राजा के बारे में अवश्य. पढऩा चाहिए। जानना चाहिए। राजा की कुछ भी कर गुजरने की जीवटता हमें सीख देती है। आजादी के लिए देश के कौनेृकौने गए। विदेश भी गए। जीजान से जुटे रहे। जीवन भर काम करते रहे

कोई लक्ष्य कठिन लगे, कुछ मुश्किलें नजर आएं तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को जरूर याद कर लेना

पीएम मोदी ने कहा कि युवाओं से कहूंगा कि जब भी उन्हेंं कोई लक्ष्य कठिन लगे, कुछ मुश्किलें नजर आएं तो राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को जरूर याद कर लेना। राजा जिस तरह एक लक्ष्य लेकर भारत की आजादी के लिए जुटे रहे, वह आज भी हम सबको प्रेरणा देता है। आज जब आपसे बात कर रहा हंं, तो मुझे एक और सेनानी गुजरात के सपूत श्याम जी का स्मरण हो रहा है। प्रथम विश्वयुद्ध के समय राजा श्याम जी व लाला हरदयाल से मिलने यूरोप गए। उसका परिणाम हमें, अफगानिस्तान में भारत की पहली निर्वाचित सरकार के रूप मे देखने को मिला। जब मैं गुजरात का सीएंंम था, तो मुझे श्याम जी की अस्थियों को भारत लाने में सफलता मिली। उनके अस्थि कलश हमें मां भारती के लिए जीने की प्रेरणा देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मैं राजा महेंद्र प्रताप जैसे के नाम पर बन रही यूनिवर्सिटी का शिलान्यास कर रहा हूं। यह मेरा सौभाग्य है। साथियों, राजा महेन्द्र प्रताप सिंह भारत की आजादी के लिए ही नहीं लड़े, उन्होंने भारत के विकास की नींव में भी सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने वृदावन में आधुनिक टेक्निकल कालेज अपने संसाधन से बनवाया। एएमयू को बड़ी जमीन दी। आज 21 वीं सदी का भारत शिक्षा व कौशल के नए दौर की ओर बढ़ चला है, तब मां भारती के ऐसे अमर सपूत के नाम पर विवि का निमाण हो रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया राजा महेन्द्र सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास

अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का बटन दबाकर शिलान्‍यास किया। इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौज़ूद रहीं। विश्वविद्यालय पर बनाई गई फिल्म दिखााई गई।

Leave a Reply

Next Post

50 फीसदी क्षमता के साथ 20 सितंबर से खुलेंगे स्कूल, यह हैं जारी दिशा-निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 सितम्बर 2021। मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 20 सितंबर से कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ फिर से खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में […]

You May Like

भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 10 विकेट से हराया, गेंदबाजों ने बरपाया कहर....|....नए मुख्य कोच पर आया बड़ा अपडेट, जय शाह ने बताया कब होगा एलान, सीनियर खिलाड़ियों पर भी कही यह बात....|....लोकसभा में माइक बंद करने के विपक्ष के आरोपों पर भड़के ओम बिरला, तीखा वार कहा- आसन के पास.......|....'आजादी के 77 साल बाद आपराधिक न्याय प्रणाली पूरी तरह से स्वदेशी', नए कानूनों पर अमित शाह का बयान....|....टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश, इनाम में मिलेंगे 125 करोड़ रुपये, BCCI सचिव जय शाह ने किया ऐलान....|....'INDIA गठबंधन अब ये 'बुलडोजर न्याय' संसदीय प्रणाली पर नहीं चलने देगा', 3 नए आपराधिक कानूनों पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे....|....दिल दहला देने वाला वीडियो: लोनावाला में छुट्टियां मनाने आए एक ही परिवार के 5 लोग झरने में बहे, 3 शव बरामद....|....फांसी के फंदे पर झूलती मिली 5 लोगों के परिवार की लाश....|....रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद, भारतीय टीम की जीत पर जताई थी खुशी, फोन पर भी हुई बात....|....संन्यास के बाद दिनेश कार्तिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए इस टीम के मेंटर और बल्लेबाजी कोच