खिलाड़ियों के लिए इंग्लैंड में क्वॉरनटीन नियमों में ढिलाई चाहता है BCCI, बातचीत है जारी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2021। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पुरुष और महिला क्रिकेटर्स को तीन चार्टेड फ्लाइट्स के जरिए तीन शहरों से बुधवार को मुंबई में पहुंचाएगा। जून में दोनों टीमों को इंग्लैंड के दौरे पर जाना है।

पुरुष और महिला दोनों टीमें मुंबई में दो सप्ताह के लिए क्वॉरनटीन में रहेंगी। मुंबई और आसपास रहने वाले खिलाड़ी और सपॉर्ट स्टाफ एक हफ्ते बाद बायोबबल में आएंगे। बीसीसीआई अभी इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और यूके सरकार के अथॉरिटी के साथ बात कर रही है ताकि इंग्लैंड पहुंचने के बाद क्वॉरनटीन के नियमों को फाइनल किया जा सके। दोनों टीमों का फिलहाल 2 जून को भारत से इंग्लैंड जाने का कार्यक्रम है। भारतीय पुरुष टीम साउथैम्पटन जाएगी जहां उसने 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है। वहीं महिला टीम ब्रिस्टल जाएगी जहां उसे 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इंग्लैंड में क्वॉरनटीन के नियमों में थोड़ी ढिलाई चाहता है। इसके अलावा साथ सफर कर रहे परिवार के क्वॉरनटीन नियमों को लेकर भी है। एक बीसीसीआई अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘कुछ दिन के सख्त क्वॉरनटीन के बाद खिलाड़ियों को ट्रेनिंग की इजाजत मिल सकती है। पिछले साल नवंबर में खिलाड़ियों को तीन दिन के लिए सख्त क्वॉरनटीन के बाद उन्हें ट्रेनिंग की इजाजत थी। लेकिन प्रैक्टिस के बाद खिलाड़ियों को होटल रूम से बाहर जाने की इजाजत नहीं थी। कुछ ऐसा ही इस बार भी किया जा सकता है।’

बीसीसीआई चाहता है कि वह पहला मैच खेलने से पहले कम से कम 10 दिन प्रैक्टिस करना चाहता है। इस बीच बोर्ड के सामने फिलहाल यह चुनौती है कि खिलाड़ियों को मुंबई कैसे पहुंचाया जाए। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नै से चार्टेड फ्लाइट उड़ेंगी। अधिकारी ने कहा, ‘वे खिलाड़ी जो चार्टेड फ्लाइट पकड़ना चाहते हैं उन्हें अपने नजदीकी हवाई अड्डे पर कार से पहुंचना होगा। छोटे शहरों में रहने वाले कुछ खिलाड़ियों ने बोर्ड से अनुरोध किया है कि वे कर्मशल फ्लाइट से मुंबई आने को तैयार हैं अगर उन्हें बिजनस क्लास के टिकट मुहैया कराए जाएं तो।

खिलाड़ियों को बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट देनी होगी। बोर्ड ने सेंट्रल एजेंसी के जरिए टेस्ट करवाने का बंदोबस्त किया है। छोटे शहरों में रहने वाले खिलाड़ियों को खुद से टेस्ट करवाने की सलाह दी गई है और बोर्ड उसका बाद में भुगतान कर देगा।

Leave a Reply

Next Post

कोरोना के बीच दवा के इंतजाम में जुटी सरकार, ब्लैक फंगस के इलाज के लिए 3 लाख इंजेक्शन विदेश से मंगवाए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 मई 2021। कोरोना रोगियों में ब्लैक फंगस म्यूकरमाइकोसिस संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित सरकार ने इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एंफोटेरेसिन बी इंजेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। सरकार ने इसके तीन लाख इंजेक्शन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं