स्टैंडअप कॉमेडियन उमर शरीफ की हालत नाजुक, पत्नी ने मांगी प्रधानमंत्री से मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। पाकिस्तान के दिग्गज कॉमेडियन और टीवी पर्सनालिटी उमर शरीफ गंभीर रूप से बीमार हैं। पीटीआई के अनुसार उमर  के परिवार ने शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से उनके अमेरिका की स्वास्थ्य यात्रा की व्यवस्था के लिए मदद मांगी है। उमर इन दिनों कराची के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि पिछले साल ही उनके दिल की बाईपास सर्जरी हुई थी और इसके बाद से ही उनकी सेहत में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है।  66 वर्षीय उमर की पत्नी जरीन ने कहा कि, ‘वो अब व्हीलचेयर पर निर्भर हो चुके हैं और उन्हें जल्द से जल्द अमेरिका में चिकित्सा की जरूरत है। अगर वो अमेरिका नहीं जा पाते हैं तो उन्हें ओपन हार्ट सर्जरी करवाना पड़ेगा जो कि उनकी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है’। उमर के फेसबुक पेज पर उनकी पत्नी ने ये सारी बातें लिखीं जिसके बाद से सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें समर्थन दिखा रहे हैं। उमर की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां वो व्हीलचेयर पर बैठे दिख रहे हैं। सिंध प्रांत के गवर्नर इमरान इस्माइल और संघीय सूचना मंत्री फवाद चौधरी उमर से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनकी पत्नी को विश्वास दिलाया कि उमर को अमेरिका ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

बता दें कि उमर ने महज 14 साल की उम्र से ही स्टैंड अप कॉमेडी करना शुर कर दिया था। वीएचस के दिनों में वो भारत के सुपरस्टार अभिनेता था।  इतना ही नहीं फिल्म ‘मिस्टर 420’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। वो टीवी सीरियल ‘द शरीफ शो’ को होस्ट कर चुके हैं जिसे काफी पसंद किया गया था। अब उनके फैंस जल्द से जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

संसदीय समिति ने कहा- घरेलू निर्यातकों की मदद के लिए अमेरिका, ईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौता करे सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 सितम्बर 2021। एक संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि केंद्र सरकार को अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए कदम उठाने चाहिए क्योंकि यह […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर