IND vs PAK: पांच विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह टी-20 में रचेंगे इतिहास, युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ बनेंगे नंबर वन भारतीय गेंदबाज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2021। टी-20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया अपने पहले मुकाबले में चिर प्रतिद्धंद्धी पाकिस्तान से 24 अक्टूबर यानी आज रात भिड़ेगी। इस महामुकाबले का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। भारत की तरफ से जहां बल्लेबाजी में सभी निगाहें रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल पर टिकी होंगी, तो गेंदबाजी में पड़ोसी मुल्क के बल्लेबाजों को धाराशायी करने की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह के कंधों पर होगी। बुमराह अगर इस मैच में पांच विकेट चटकाने में सफल रहते हैं, तो वह टीम की जीत के साथ-साथ टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय गेंदबाज इतिहास रच देंगे।

दरअसल, जसप्रीत बुमराह भारत की तरफ से टी-20 फॉर्मेट में सबसे अधिक विकेट चटकाने से महज पांच विकेट दूर हैं। बुमराह ने अबतक टी-20 करियर में भारत की तरफ से खेलते हुए 50 टी-20 मैचों में 59 विकेट अपने नाम किए हैं। बुमराह से आगे इस लिस्ट में सिर्फ युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 49 टी-20 मुकाबलों में 63 विकेट झटके हैं। यानी पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में अगर बुमराह अपनी गेंद से कहर बरपाने में सफल रहते हैं, तो वह चहल को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। वॉर्मअप मैचों में भी भारत के इस तेज गेंदबाज का प्रदर्शन शानदार रहा था। 

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह के प्रदर्शन की बात करें तो उनको महज दो टी-20 मैच ही अबतक खेलने को मिले हैं, जिसमें उन्होंने 2 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, बुमराह की इकॉनमी 5.71 की रही है। बुमराह का प्रदर्शन आईपीएल 2021 में भी काफी शानदार रहा था और उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 21 विकेट अपने नाम किए थे। टी-20 वर्ल्ड कप में कई पूर्व क्रिकेटर्स बुमराह को टीम का एक्स फैक्टर मान रहे हैं और इस तेज गेंदबाज पर टीम की नैया को पार लगाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। 

Leave a Reply

Next Post

प्रयागराज में जुटे अखाड़ों के रणनीतिकार, आज चुना जाएगा मुखिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव प्रयागराज 25 अक्टूबर 2021। असंतुष्ट वैरागी परंपरा के संतों की अगुवाई में नई कार्यकारिणी के एलान के बाद अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद पर सोमवार को होने वाला चुनाव दिलचस्प दौर में पहुंच गया है। बाघंबरी गद्दी मठ में होने वाली संतों की इस चुनावी बैठक में बहुमत […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक