सीसीएमबी का दावा- भारतीयों में ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित हुई, कोरोना का BF.7 स्वरूप चीन जितना गंभीर नहीं होगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। चीन में कोरोना का नया वेरिएंट बीएफ-7 व्यापक स्तर पर अपना असर दिखा रहा है। इसके चलते चीन में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, वहीं भारतवासी भी चिंतित हैं, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि सीएसआईआर- सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मालिक्यूलर बॉयोलाजी (CCMB) के प्रमुख ने दावा किया है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ-7 वैरिएंट का ज्यादा असर दिखाई नहीं देगा, जितना कि वर्तमान में चीन में दिख रहा है, क्योंकि भारतीयों में पहले ही ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित हो चुकी है।

सतर्कता बरतना जरूरी
सीसीएमबी के निदेशक विनय के नंदीकूरी ने कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि हमेशा एक चिंता बनी रहती है कि इन सभी स्वरूपों में प्रतिरोधक प्रणाली से बचने की क्षमता होती है और वायरस उन लोगों को भी संक्रमित कर सकते हैं, जिन्हें टीका लग चुका है और यहां तक कि जो ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित हो चुके हैं। इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मास्क का इस्तेमाल करें और निर्धारित शारीरिक दूरी के नियम का भी पालन करें।

भारतीयों में विकसित हो चुकी है हर्ड इम्युनिटी
उन्होंने कहा कि मौजूदा स्वरूप का संक्रमण उतना गंभीर नहीं है, जितना कि वायरस के डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से हुआ करता था। ऐसा इसलिए है, क्योंकि हमारे पास एक हद तक ‘हर्ड इम्युनिटी’ है। वास्तव में हमारी प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ी है, क्योंकि हम अन्य वायरस के संपर्क में हैं। अधिकारी ने कहा कि चीन द्वारा अपनाई जाने वाली ‘‘शून्य कोविड नीति’’ देश में संक्रमण के तेजी से फैलने के मुख्य कारणों में से एक है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण की कम दर ने भी वहां संक्रमण की गंभीरता को और बढ़ा दिया।

भारत में टीकाकरण की दर ज्यादा
सीसीएमबी के निदेशक ने कहा कि भारत ने डेल्टा लहर देखी है, जो काफी गंभीर थी। हमने टीकाकरण किया और फिर ओमिक्रोन लहर आई और हमने एहतियाती खुराक लगाना जारी रखा। हम कई मायनों में अलग हैं। चीन में जो हो रहा है, वह भारत में नहीं हो सकता है। नंदीकूरी ने कहा कि भारत में टीकाकरण की दर ज्यादा है। बड़े पैमाने पर बुजुर्ग और अतिसंवेदनशील आबादी को एहतियाती खुराक भी दी गई है। उन्होंने कहा कि हालांकि, इससे यह दावा नहीं किया जा सकता कि भारत में संक्रमण की कोई लहर नहीं आ सकती, लेकिन अभी ऐसा नहीं लगता है कि संक्रमण की कोई लहर तुरंत आ रही है।

कोरोना संक्रमण के 227 नए मामले
पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 227 नए मामले सामने आए हैं। 198 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर अब 3,424 हो गई है। यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि भारत में कोरोना वायरस के बीएफ.7 स्वरूप के चार मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण AIIMS में भर्ती, प्राइवेट वॉर्ड में चल रही जांच

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 दिसंबर 2022। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि सीतारमण को अस्पताल के प्राइवेट वॉर्ड में रखा गया। 63 वर्षीय सीतारमण को दोपहर 12 बजे के करीब अस्पताल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं