कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, इस बयान में फंसी; कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 नवंबर 2024। आगरा की सांसद-विधायक अदालत ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों और महात्मा गांधी पर टिप्पणी के मामले में मंगलवार को अभिनेत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत को नोटिस जारी किया। कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में मामला दायर करने वाले अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि अदालत ने अभिनेत्री से जवाब मांगा है। शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने 11 सितंबर, 2024 को अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत के खिलाफ आगरा एमपी/एमएलए अदालत में मामला दायर किया था।” उन्होंने कहा, ‘‘तीन कृषि कानूनों के खिलाफ अगस्त 2020 से दिसंबर 2021 तक दिल्ली की सीमाओं पर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ हमने 27 अगस्त को अखबार में प्रकाशित एक बयान पढ़ा, जिसमें रनौत ने कहा कि ‘धरना स्थल पर हत्याएं, बलात्कार हुए हैं। देश में मजबूत सरकार नहीं होती तो स्थिति बांग्लादेश जैसी होती’।” 

शर्मा के अनुसार, अभिनेत्री ने एक और बयान दिया जो 17 नवंबर, 2021 को अखबारों में प्रकाशित हुआ, जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का ‘‘अपमान” किया था। वकील ने कंगना के बयान को दोहराते हुए कहा कि उन्होंने कहा था, ‘‘हमें असली आजादी 2014 में मिली।” शर्मा ने कहा, “उन्होंने देश के करोड़ों किसानों का अपमान किया है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भी अपमान किया है।” उन्होंने कहा कि मंगलवार को अदालत ने रनौत के बयान के लिए नोटिस जारी किया। उन्होंने बताया कि अदालत ने मामले में अगली तारीख 28 नवंबर तय की है। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगी धान खरीदी : खाद्य मंत्री दयालदास बोले – किसानों का धान खरीदना सरकार की प्राथमिकता, समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 13 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से धान की खरीदी शुरू होने जा रही है. धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई है. खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि प्रदेश के किसानों […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर