सूर्यधार रोड पर दो गाड़ियों की टक्कर के बाद बवाल, एक शख्स पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, नौ गिरफ्तार

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादून 30 मई 2025। देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र में सूर्यधार रोड भोगपुर पर दो गाड़ियों की आमने-सामने हुई टक्कर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला करने पर दूसरे पक्ष के चालक द्वारा एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। मामले की सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटना में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार को एमवी एक्ट में सीज किया। साथ ही दोनों पक्षों के नौ व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

29 मनई को थाना रानीपोखरी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की सूर्यधार रोड भोगपुर मे दो गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर गई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच आपस में मारपीट हो रही है। सूचना पर तत्काल थाना रानीपोखरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मौके पर घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि एक स्कॉर्पियो वाहन और वरना कार की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें दोनों पक्षों के मध्य विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर पत्थरों से हमला कर दिया। जिस पर दूसरे पक्ष के चालक ने एक व्यक्ति के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों वाहनों को सीज कर दिया है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
साथ ही पुलिस ने मामले में शिवम पुत्र परमानंद शर्मा निवासी सुभाष नगर क्लेमेंट टाउन देहरादून, ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी, जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी चांदमारी थाना डोईवाला देहरादून, सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह निवासी कुड़का वाला थाना डोईवाला देहरादून, आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल निवासी आशुतोष नगर ऋषिकेश देहरादून, अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़ निवासी तपोवन मुनि की रेती, टिहरी, सोनू पुत्र तेजेंदर सिंह निवासी 14 बिगा ऋषिकेश देहरादून, ऋषि वर्मा पुत्र अशोक निवासी तपोवन मुनिकी रेती टिहरी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Next Post

'बस अब एक मैच बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे', चौथी बार फाइनल में पहुंचकर बोले आरसीबी के कप्तान पाटीदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 मई 2025। आईपीएल 2025 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (नाबाद 56 रन) के अर्धशतक की बदौलत पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हरा […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर