पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, मंगलवार को पहुंचेंगी ओडिशा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 दिसंबर 2024। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के पांच दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचेंगी और इस दौरान वह पुरी में नौसेना दिवस समारोह सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, द्रौपदी मुर्मू शाम पांच बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेंगी जिसके बाद उनका शहर में संथाली लेखक एवं शिक्षक पंडित रघुनाथ की प्रतिमा का अनावरण करने और भुवनेश्वर में संथाल पवित्र स्थल ‘आदिम ओवार जरपा जाहेर’ का दौरा करने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बुधवार सुबह नौ बजे पुरी के लिए रवाना होंगी और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। बयान में कहा गया कि वह पुरी में गोपबंधु आयुर्वेद महाविद्यालय की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

 मुर्मू दोपहर में पुरी स्थित राजभवन में भोजन करेंगी और फिर ब्लू फ्लैग बीच पर नौसेना दिवस समारोह में शामिल होंगी। वह बृहस्पतिवार सुबह पुरी से भुवनेश्वर लौटेंगी और सुबह करीब 11 बजे ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (ओयूएटी) के 40वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद वह शाम करीब पांच बजे भुवनेश्वर स्थित एक न्यायिक परिसर का उद्घाटन करेंगी और शाम करीब साढ़े छह बजे राजभवन लौट आएंगी। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, छह दिसंबर को मुर्मू अपने जन्म स्थान उपरबेड़ा गांव में छात्रों और निवासियों के साथ संवाद करेंगी। उसी दिन, वह रायरंगपुर में महिला महाविद्यालय में छात्राओं और शिक्षकों के साथ भी बातचीत करेंगी।

प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, सात दिसंबर को राष्ट्रपति बंगीरिपोषी-गोरुमाहिषानी, बुढ़ामारा-चाकुलिया और बदामपहाड़-केंदुझरगढ़ रेल लाइन, रायरंगपुर में एक आदिवासी अनुसंधान और विकास केंद्र, डांड़बोस हवाई अड्डा और उपमंडलीय अस्पताल का शिलान्यास करेंगी। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यातायात बल समेत 40 से अधिक पलटन तैनात की जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: आरएसएस ने निकाली जन आक्रोश रैली, चंपत राय बोले- सीधा हस्तक्षेप करे सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अयोध्या 03 दिसंबर 2024। बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के विरोध में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य सड़क पर उतर आए और जन आक्रोश रैली निकाली। यह रैली मंगलवार को अयोध्या के ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी मैदान से निकली और शहर के विभिन्न […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार