मॉडल प्रिया के मौत मामले में नया मोड़: डायरी में लिखा था-‘आई एम द बेस्ट..मैं बहुत जल्द अमीर बनने वाली हूं’

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

ग्रेटर नोएडा 30 जून 2021। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में 14वीं मंजिल से गिरकर मुंबई की मॉडल प्रिया की मौत के मामले में परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। वहीं पुलिस के हाथ एक डायरी लगी है जिसमें प्रिया ने लिखा था कि ‘आई एम द बेस्ट, मैं बहुत जल्द अमीर बनने वाली हूं।’ हालांकि उसने यह सब कब लिखा था ये पता नहीं चल पाया है। लेकिन इससे साफ है कि वह अपने भविष्य को लेकर काफी आशान्वित थी। 

जानकारी के अनुसार मुंबई से आए मित्र के लौटने पर प्रिया ने उसे वापस बुलाने के लिए कई बार फोन मिलाया था लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इससे प्रिया काफी परेशान हो गई थी। बता दें कि पैरामाउंट इमोशंस सोसाइटी में मुंबई में मॉडलिंग करने वाली प्रिया उर्फ भावना गौतम (24) की मौत हो गई थी। 

प्रिया मूल रूप से दिल्ली मयूर विहार फेस-3 की रहने वाली थी। वह सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन प्रियंका और उनके पति के घर आई थी। इसी दौरान प्रिया से मिलने मुंबई से उसका एक मित्र भी आया था। लेकिन प्रिया का उसके दोस्त को इस तरह बुलाना परिजनों को पसंद नहीं आया था। उन्होंने प्रिया को डांट दिया था। इस पर प्रिया का दोस्त वापस लौट गया था। प्रिया उसे बुलाने का प्रयास कर रही थी। 
एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने देर रात कोई शिकायत नहीं दी है। प्राथमिक जांच में मॉडल के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मॉडल का एक पुरुष मित्र मुंबई से आया था उसको लेकर परिजनों ने इसे डांटा था, जिसके बाद पुरुष मित्र वापस लौट गया था और यह नाराज हो गई थी। प्रिया को समझाने के लिए उसकी मां भी आई थी।

Leave a Reply

Next Post

यूनिस खान ने दी सफाई, कहा- हसन अली की वजह से नहीं छोड़ा बल्लेबाजी कोच का पद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कराची 30 जून 2021। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि गेंदबाज हसन अली के साथ बहस के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। यूनिस ने हालांकि अनुबंध से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण