यूनिस खान ने दी सफाई, कहा- हसन अली की वजह से नहीं छोड़ा बल्लेबाजी कोच का पद

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कराची 30 जून 2021। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा गया था कि गेंदबाज हसन अली के साथ बहस के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ा था। यूनिस ने हालांकि अनुबंध से जुड़ी बाध्यताओं का हवाला देकर अपने फैसले के असल कारणों के बारे में खुलासा करने से भी इनकार कर दिया।

यूनिस ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था लेकिन ना तो उन्होंने और ना ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके संदर्भ में कोई स्पष्टीकरण दिया। बाद में मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि ट्रेनिंग सत्र के बाद आइस बाथ को लेकर हसन अली के साथ बहस के बाद हुई घुटनाओं के कारण यूनिस ने ऐसा किया। यूनिस ने जंग समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में कहा, मैं स्पष्ट कर देता हूं कि बल्लेबाजी कोच का पद छोड़ने के मेरे फैसले के पीछे का कारण हसन अली के साथ हुई घटना नहीं है। इस पूरे प्रकरण को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। 

उन्होंने कहा, हां, ट्रेनर यासिर मलिक ने मुझे हसन अली से बात करने और उन्हें यह समझाने के लिए कहा था कि उन्हें आइस बाथ लेना चाहिए। इसके बाद बहस हुई लेकिन हसन ने बाद में माफी मांग ली और यह मामला खत्म हो गया था। यूनिस ने कहा कि उनके इस्तीफा देने का कारण कुछ और था लेकिन वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंध से बंधे हुए हैं जो उन्हें छह महीने तक इस मामले में बोलने की स्वीकृति नहीं देता। यूनिस खान ने आगे कहा, पाकिस्तान क्रिकेट और पीसीबी के हित में मैंने अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है और हमारी टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड का दौरा भी कर रही है। यूनिस ने कहा कि पीसीबी में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने चीजों को लीक करके उनका भरोसा तोड़ा और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया।

Leave a Reply

Next Post

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, कार्डिएक अरेस्ट ने ली जान

शेयर करे नई दिल्ली 30 जून 2021। बॉलीवुड से एक शॉकिंग खबर है। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनको कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। राज को पहले से कोई समस्या नहीं थी। बुधवार को अचानक कार्डिएक अरेस्ट के बाद उनकी मौत हो गई। […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'