नदी में डूबने से तीन बच्चों की हुई मौत, SDRF की टीम ने दो बच्चों के शवों को निकाला बाहर; एक की तलाश जारी

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल 25 मई 2024। आगर जिले के नलखेड़ा में बहने वाली लखुंदर नदी में शुक्रवार को तीन बच्चों की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। बच्चों के डूबने की सूचना जब ग्रामीणों को मिली तो घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बच्चों की तलाश करना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई, सूचना मिलने पर एसडीआरफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला गया। वहीं एक बालिका की तलाश जारी है, जिसे टीम द्वारा गोताखोरी कर तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आगर जिले के नलखेड़ा अंतर्गत आने वाले ग्राम छालड़ा में नदी में नहाने गए तीन बच्चे अचानक नदी में डूब गए, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा आगर एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलने पर आगर एसडीआरएफ की प्लाटून कमांडर कविता सोलंकी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और नदी से दो बच्चों के शव को बाहर निकाला।

वहीं एक बालिका के शव की तलाश की जा रही है। बता दें कि पंकज पिता बाबूलाल उम्र 7-8 वर्ष निवासी लटूरी गहलोत और मोनू पिता अमर सिंह उम्र 7-8 वर्ष निवासी छालड़ा के शव को टीम द्वारा नदी से बाहर निकाल लिया गया है। वहीं मुस्कान पिता अमर सिंह उम्र 08 वर्ष निवासी ग्राम छालड़ा के शव की टीम द्वारा तलाश की जारी है।

Leave a Reply

Next Post

विदेश मंत्री जयंशकर-NCW अध्यक्ष रेखा शर्मा ने किया मतदान, प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 मई 2024। देश में आज छठे चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की प्रमुख रेखा शर्मा ने भी आज दिल्ली में मतदान किया। खास बात यह है कि दोनों मतादाताओं को आज […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान