छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही है राज्य सरकार : मंत्री डॉक्टर शिवकुमार डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

 तेजस्वी और प्रतापी  पुरुषों का गांव है  भोरिंग

 21. 50  लाख के विकास कार्यो की  घोषणा 

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18  जनवरी 2020। नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री  डॉक्टर शिवकुमार डहरिया ने कहा कि राज्य सरकार  पुरखो के बताए रास्ते पर चलकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को संजोने का काम कर रही हैं।  उन्होंने  कहा कि   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  छत्तीसगढ़  के प्राचीन परंपरा को   नरवा,  गरवा, घुरवा और बड़ी जैसे महत्त्वपूर्ण योजना के ज़रिए सहेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मड़ई मेला  हमारी प्राचीन सांस्कृतिक  पहचान है। प्रदेश सरकार  इन  संस्कृति को बचाने के लिए  हरेली की छुट्टी, तीजा की छुट्टी , राजिम माता भक्त माँ कर्मा जयंती और छठ पूजा जैसे त्योहारों की छुट्टियां देने का निर्णय लिया। प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता के साथ सभी लोगो का  निरंतर  विकास करने का प्रयास कर रही हैं।  मंत्री डॉक्टर डहरिया महासमुन्द ज़िले के ग्राम भोरिंग में आयोजित मडई मेला कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

नगरीय प्रशासन मंत्री  डॉक्टर डहरिया ने कहा कि  भूपेश बघेल ने सरकार में आते ही  किसानों को  प्रोत्साहन देने  2500  रुपये के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की । किसानों का कर्ज माफ किया। 400 यूनिट तक बिजली का बिल हाफ किया। निश्चित ही  गांव , गरीब किसान समृद्ध होगा तो प्रदेश और देश समृद्ध होगा। मंत्री  डॉक्टर डहरिया ने इस मौके पर  विभिन्न विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की। मड़ई मेला कार्यक्रम को  विधायक  विनोद चन्द्राकर ने भी संबोधित किया ।

इस अवसर पर डॉक्टर रश्मि चन्द्राकर, श्रीमती राशि महिलांग, अलखराम  चतुर्वेदानी, सहित अनूप चन्द्राकर, अरुण  चन्द्राकर, गिरिधर आवडे, सत्यभान गेडरें,सरपंच श्रीमती उषा राजेश साहू, सीएस साहू, विजेंद्र बंजारे दाऊलाल चन्द्राकर, संतोष साहू  तथा  जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

वृक्षारोपण के साथ लेमनग्रास उत्पादन ने दिखाई किसानों को आर्थिक सशक्तिकरण की राह

शेयर करेमहात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत 10 एकड़ में फलदार पौधरोपण एवं अंतरवर्ती खेती से कमाए लाखों रुपए इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरिया 18 जनवरी, 2021। महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की देख-रेख में हुए वृक्षारोपण के साथ लेमनग्रास की अंतरवर्ती खेती ने कोरिया […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां